27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedटेंशन खत्म! अब घर बैठे जमा होगा 2000 का नोट, डाक से...

टेंशन खत्म! अब घर बैठे जमा होगा 2000 का नोट, डाक से भेजिए सीधे RBI ऑफिस

Published on

नई दिल्ली

अगर आप दो हजार रुपये का नोट जमा करने या बदलने के लिए परेशान हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको नोट बदलने के लिए आरबीआई के बाहर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही दो हजार रुपये के नोट को सीधे अपने बैंक अकाउंट में जमा कर सकते हैं। दरअसल दो हजार रुपये के नोट जमा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के बाहर लोगों की लंबी लाइन को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा है कि लोगों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। अब लोग 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिये रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक आसान विकल्प है जो रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों से दूर रहते हैं। दो हजार रुपये का नोट जमा करने या समान मूल्य के अन्य नोटों से बदलने के लिए फिलहाल कोई समयसीमा की घोषणा नहीं की गई है।

लाइन में लगने का झंझट नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी. दास ने कहा, ”हम ग्राहकों को सबसे सहज व सुरक्षित तरीके से सीधे उनके खाते में राशि जमा कराने के लिए बीमाकृत डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट आरबीआई को भेजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह उन्हें निर्दिष्ट शाखाओं तक यात्रा करने और कतार में खड़े होने की परेशानियों से बचाएगा।” उन्होंने कहा कि टीएलआर तथा बीमित पोस्ट, दोनों विकल्प अत्यधिक सुरक्षित हैं और जनता के मन में इन विकल्पों को लेकर कोई डर नहीं होना चाहिए। अकेले दिल्ली कार्यालय को अबतक करीब 700 टीएलआर फॉर्म मिले हैं। उन्होंने कहा कि आरबीआई अपने संचार में अपने कार्यालयों में विनिमय सुविधा के अलावा इन दो विकल्पों को फिर शामिल कर रहा है।

19 मई को किया था ऐलान
आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इन नोटों को बैंकों में जमा करने के साथ अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदलने की सुविधा लोगों को दी गई थी। आरबीआई के मुताबिक, इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये मूल्य के कुल नोट में से 97 प्रतिशत से अधिक नोट अब वापस आ चुके हैं। इन नोटों को बदलने या बैंक खातों में जमा कराने की समयसीमा पहले 30 सितंबर थी। बाद में यह समयसीमा सात अक्टूबर तक बढ़ा दी गई। बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं।.आठ अक्टूबर से व्यक्तियों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने या उनके बैंक खातों में समतुल्य राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

आरबीआई के बाहर लग रही कतारें
आरबीआई कार्यालयों पर लोगों को धूप या अन्य परेशानियों से बचाने के लिए दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है। कम संख्या में जैसे दो-तीन नोट बदलने के लिए आने वाले लोगों के लिए अलग कतार लगाई गई है, जिससे उन्हें कम समय लगे। लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।दास ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए नोट बदलने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के कर्मी भीड़ को संभालने में मदद कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...