18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedखुल गई पोल! इधर गिरती जा रही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'...

खुल गई पोल! इधर गिरती जा रही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की रैकिंग, उधर टीम मना रही सक्‍सेस पार्टी

Published on

टीवी पर धूम मचाने के बाद कपिल शर्मा अब अपनी टोली के साथ OTT पर आए हैं। नेटफ्लिक्स पर भारत समेत 190 देशों में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को स्‍ट्रीम किया जा रहा है। बड़े ग्रैंड स्‍टेज और सुनील ग्रोवर की वापसी के साथ अब तक इस शो के चार एपिसोड स्‍ट्रीम हो चुके हैं। लेकिन दिलचस्प है कि इसमें से कोई भी एपिसोड अभी तक दर्शकों का दिल नहीं जीतने में नाकाम रहा है। खुद नेटफ्ल‍िक्‍स के आंकड़े बताते हैं कि शो देखने वाले दर्शकों की संख्‍या हफ्ते दर हफ्ते गिर रही है। हालांकि, मजेदार बात यह भी है कि कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम सक्‍सेस का जश्‍न मना रही है, जिसकी तस्‍वीरें शनिवार शाम को ही सामने आई हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्ध‍िमा साहनी के साथ पहुंचे थे। इसके बाद विक्की कौशल, सनी कौशल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और इम्‍त‍ियाज अली जैसे दिग्‍गज शो में मेहमान बनकर आ चुके हैं।

रणबीर वाला पहला एपिसोड, टॉप-10 में तीसरी रैंकिंग
नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोबल टॉप-10’ लिस्‍ट के मुताबिक, रणबीर वाले पहले एपिसोड को 2.4 म‍िल‍ियन व्‍यूअरश‍िप घंटे मिले, जबकि टोटल व्‍यूज 2.5 मिलियन रहा। यह उस हफ्ते लिस्‍ट में नंबर-3 पर थी। लेकिन अगले हफ्ते एक नए एपिसोड के बावजूद शो के टोटल व्‍यूज 2.6 म‍िलयन ही रहे। जबकि व्‍यूअरश‍िप आवर्स बढ़कर 4.6 म‍िल‍ियन हो गए।

दूसरे हफ्ते में ख‍िसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया शो
इसे ऐसे समझ‍िए कि शो को दूसरे हफ्ते में 200,000 अधिक लोगों ने देखा। लेकिन तब उनके पास दो एपिसोड में से चुनने का विकल्‍प था। नतीजा यह हुआ कि दूसरे हफ्ते की टॉप-10 लिस्‍ट में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ तीन नंबर से ख‍िसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया।

क्‍या है व्‍यूअरश‍िप के घंटे और व्‍यूज में अंतर
व्‍यूअरश‍िप के घंटों और टोटल व्‍यूज के गेम को ऐसे समझ सकते हैं। व्‍यूज का सीधा मतलब है कि कितने लोगों ने शो देखा। जबकि व्‍यूअरश‍िप आवर्स में वो व्‍यूज भी काउंट होते हैं, जहां लोगों ने कोई एपिसोड देखना तो शुरू किया, लेकिन उसे शुरू से अंत तक नहीं देखा। मसलन बीच में ही छोड़ दिया।

एक महीने में गिरकर 8वें नंबर पर पहुंच गया ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’
अब जब तीसरे वीकेंड में तीसरा एपिसोड आया तो उस सप्ताह के अंत तक, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की रैंकिंग टॉप-10 की लिस्‍ट में और नीचे गिरकर सातवें नंबर पर पहुंच गई। तीसरे सप्ताह के दौरान व्‍यूअरश‍िप आवर्स 4.1 मिलियन रहा, जबकि टोटल व्‍यूज 1.7 मिलियन। ध्यान देने की बात यह है कि अब दर्शकों के पास देखने के लिए तीन एपिसोड का विकल्‍प था। इसी तरह अपने पहले महीने के अंत तक, शो का टोटल व्‍यूअरश‍िप आवर्स गिरकर 3.9 मिलियन रहा, जबकि कुल व्‍यूज 1.2 मिलियन। नतीजा रैंकिग और गिरकर 8वें नंबर पर पहुंच गई।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...