11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorized'फिर वह पूरी रात स्कूल में ही रहा', श्वेता तिवारी की बेटी...

‘फिर वह पूरी रात स्कूल में ही रहा’, श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने सुनाया एक्स बॉयफ्रेंड से लड़ाई का किस्सा

Published on

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने स्कूल के दिनों का किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे तब एक्स के साथ झगड़ा हुआ था और वो पूरी रात स्कूल में ही रहा था। पलक ने बताया कि उस दिन हुआ क्या था दोनों के बीच, जो अब सोचने के बाद क्रेज़ी लगता है। ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (2021) को असिस्ट करने के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की साल 2023 की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ एक्टिंग में मां के नक्शेकदम पर आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में पलक की दूसरी फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई है। इस फिल्म में मौनी रॉय, सनी सिंह और संजय दत्त भी लीड रोल में हैं।

स्कूल में अपने एक्स के साथ लड़ाई का किस्सा सुनाया
हालांकि, ‘द भूतनी’ में पलक के काम की सराहना जरूर हो रही है। कहा जा रहा है कि एक एक्टर के रूप में पलक आगे और ऊपर बढ़ रही हैं। पलक अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करतीं, हालांकि हाल ही में उन्होंने स्कूल में अपने एक्स के साथ लड़ाई का किस्सा सुनाया था।

क्योंकि उसे घर वापस जाने के लिए बस लेनी थी
फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन के दौरान , जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी प्यार के नाम पर कुछ पागलपन किया है? तो पलक ने कहा, ‘हाई स्कूल में…तब मैं और मेरा एक्स…हम बहुत लड़ते थे। तो एक दिन वह… क्योंकि उसे घर वापस जाने के लिए बस लेनी थी और मेरी तो गाड़ी आती थी। तो एक दिन हम लड़ रहे थे और मैं ऐसे कहती कि सुनो तुम्हें पता है क्या…उसका था कि मुझे जाना है, तुम क्रेज़ी हो रही हो। मैंने उसका बैग पकड़ा है और मैंने कहा- नहीं… मैंने उस दिन उसे कम से कम 200 बार पीछे खींचा और अपनी बात पूरी की।’

उसकी बस छूट गई…और फिर वह पूरी रात स्कूल में ही रहा
पलक ने बताया, ‘क्योंकि मैंने एक जबरदस्त मोनोलॉग प्लान था। ध्यान रहे। मैं ये चौथे क्लास से ही प्लान कर रही थी कि मैं ये कहने जा रही हूं, फिर मैं यह कहने जा रही हूं और जब तक मैं यह नहीं कह देती, मैंने उसे जाने नहीं दिया और उसकी बस छूट गई…और फिर वह पूरी रात स्कूल में ही रहा। खैर, ये सचमुच क्रेज़ी लगता है।’

इब्राहिम अली खान संग डेट की रही है चर्चा
लेकिन अब पलक किसे डेट कर रही हैं? पलक को लेकर चर्चा रही है कि वो सारा अली खान के भाई और एक्टर इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसपर दोनों ने चुप्पी साध रखी है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...