4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedफिर इस शख्स ने 'गरीबों' के लिए खोला खजाना, दान किए 6125...

फिर इस शख्स ने ‘गरीबों’ के लिए खोला खजाना, दान किए 6125 करोड़ रुपये!

Published on

अरबपति निवेशक वॉरेन बफे ने अपने परिवार द्वारा चलाए जा रहे चार फाउंडेशनों को बर्कशायर हैथवे स्टॉक में 750 मिलियन डॉलर (6125 करोड़ रुपये) से अधिक का दान दिया. 92 वर्षीय निवेशक हर साल पांच चैरिटी के लिए दान करते आ रहे हैं. लेकिन इस बार उनसे डोनेशन पाने वाले फाउंडेशनों में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का नाम शामिल नहीं है.

2006 से करते आ रहे डोनेशन
बिजनेस टुडे के मुताबिक, दिग्गज निवेशक और दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में शुमार वॉरेन बफे साल 2006 से ही इन पांच चैरिटी में डोनेट करते आ रहे हैं. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, Warren Buffett ने ओमाहा, नेब्रास्का-आधारित समूह में 1.5 मिलियन क्लास बी स्टॉक्स दिए हैं, जो उनकी पहली पत्नी के नाम पर सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन की ओर जाता है. इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चों द्वारा चलाए जा रहे तीन चैरिटी शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी. बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को 300,000 क्लास बी शेयर भी दिए हैं.

साल 2022 का दूसरा बड़ा दान
इस साल वॉरेन बफे द्वारा दिया जाने वाला ये दूसरा बड़ा दान है. इससे पहले जून 2022 में उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को 11 मिलियन क्लास बी शेयर, सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 1.1 मिलियन बी शेयर और अपने बच्चों के तीन फाउंडेशनों को 770,218 शेयर दिए थे. हालांकि, बफे फैमिली फाउंडेशन की ओर से अब तक इस सप्ताह दिए गए दान और गेट्स फाउंडेशन को अलग रखने के संबंध में कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई है.

बफे के डोनेशन प्लान में बदलाव
Warren Buffett ने पिछले कुछ वर्षों में अपने डोनेशन प्लान में बदलाव भी किया है. रिपोर्ट की मानें तो अब उन्होंने अपने बच्चों द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशनों की डोनेशन राशि में वृद्धि की है. उनके द्वारा दान प्राप्त करने वाले फैमिली चैरिटी की बात करें तो सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन लो प्रोफाइल रखता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह गर्भपात के अधिकारों (Abortion Rights) का एक प्रमुख समर्थक बनकर उभरा है.

इन क्षेत्रों में मदद कर रहा परिवार
सूसी बफे, बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के लिए अपने शेरवुड फाउंडेशन का उपयोग करती हैं और बफेट के होमटाउन ओमाहा के आस-पास कई परियोजनाओं को अपना समर्थन देती हैं. हॉवर्ड बफे गरीब देशों में किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए मदद कर रहे हैं. इसके अलावा पीटर बफे फाउंडेशन के जरिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए शिक्षा, सहयोग और आर्थिक विकास के माध्यम से दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...