4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसेना का मजाक उड़ाने पर मचा बवाल, अक्षय ने ऋचा चड्ढा को...

सेना का मजाक उड़ाने पर मचा बवाल, अक्षय ने ऋचा चड्ढा को दिया ये जवाब

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में फंसती हुई नजर आ रही हैं. ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट करके कुछ ऐसा कह दिया, जिसपर विवाद छिड़ गया है. अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा को जवाब दिया है.

अक्षय कुमार का ऋचा चड्ढा को जवाब
अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को ट्वीट करके लिखा- ये देखकर दुख हो रहा है. किसी को कभी हमारी आर्मी फोर्स के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए. वो हैं तो आज हम हैं. इसके साथ अक्षय ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है.

विवेक अग्निहोत्री का ऋचा चड्ढा को जवाब
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ऋचा चड्ढा पर निशाना साधते हुए एक्ट्रेस को जवाब दिया है. उन्होंने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड से जोड़कर एक्ट्रेस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विवेक अग्निहोत्री ने भी ऋचा चड्ढा के वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को ट्वीट करते हुए लिखा- इस बिहेवियर को देखकर मैं बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं हुआ हूं. वो सचमें एंटी-इंडिया फील करते हैं. दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है और फिर ये पूछते हैं कि लोग बॉलीवुड को बायकॉट क्यों करना चाहते हैं. #BoycottBollywood #Shame

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार हैं. हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. हम जल्द ही ऑपरेशन पूरा करेंगे. लेकिन इस मामले पर ऋचा चड्ढा ने जो कहा वो हर भारतीय के लिए हैरान करने वाला था.

ऋचा चड्ढा ने सेना के अधिकारी के बयान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “Galwan says hi.” ऋचा चड्ढा की प्रतिक्रिया भारतीयों को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस ट्रोल करना शुरू कर दिया. ऋचा चड्ढा का ट्वीट सामने आते हैं वायरल हो गया. एक्ट्रेस के ट्वीट पर हंगामा हो रहा है. ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने गलवान में शहीद हुए हमारे जवानों का मजाक उड़ाया है. ट्रोलिंग के बाद ऋचा चड्ढा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन इस मामले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है.

ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी
ट्वीट पर हंगामा होने के बाद ऋचा चड्ढा ने माफी भी मांगी. एक्ट्रेस ने कहा मेरा उद्देश्य सेना का अपमान करने का नहीं था. मेरे तीन शब्दों को विवाद में घसीटा गया है. किसी को अगर बुरा लगा है तो मैं माफी मांगती हूं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...