21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइन अरबपतियों की दौलत में अचानक आई बड़ी उछाल, अडानी-अंबानी भी हुए...

इन अरबपतियों की दौलत में अचानक आई बड़ी उछाल, अडानी-अंबानी भी हुए मालामाल

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट और मार्क जुकरबर्ग तक की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है। देश के दिग्गज अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी फायदा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की नेटवर्थ में इजाफा देखा गया है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ 393 मिलियन डॉलर बढ़कर 239 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 2.31 अरब डॉलर बढ़ी है। यह अब 169 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग की दौलत 3.73 अरब डॉलर या 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। अमेजन के को-फाउंडर और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की नेटवर्थ 2.01 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यह 151 अरब डॉलर हो गई है।

अडानी-अंबानी भी हुए मालामाल
भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा देखने को मिला है। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप – 10 में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 86.7 अरब डॉलर है। इसमें 123 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 11 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गौतम अडानी की नेटवर्थ बढ़ी
अमीरों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल काफी गिरावट आई है। हालांकि अभी भी गौतम अडानी दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 20 में शामिल हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ में 63.7 अरब डॉलर है। अडानी की नेटवर्थ में 170 मिलियन डॉलर की तेजी आई है। अडानी दुनिया के 19वें सबसे अमीर इंसान हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...