21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमौका था और... मोदी ने कांग्रेस पर ले ली 'मोबाइल' वाली चुटकी,...

मौका था और… मोदी ने कांग्रेस पर ले ली ‘मोबाइल’ वाली चुटकी, जानिए क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम में शिरकत की। भाषण के दौरान उनके निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस रही। मोबाइल कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले वाली सरकार हैंग मोड में थी, रिस्टार्ट करने से कोई फायदा नहीं था, बैटरी भी बेकार थी, 2014 में लोगों ने ऐसी आउटडेटेड फोन रूपी सरकार को छोड़ दिया और हमें मौका दिया। मोदी ने आगे कहा कि भारत का स्टार्ट अप इकोसिस्टम हमारी सक्सेस स्टोरी का बड़ा हिस्सा है। कार्यक्रम में मोदी के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और जियो के चेरमैन अनंत अंबानी भी मौजूद थे।

पीएम के निशाने पर रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले वाली सरकार हैंग मोड में थी, रिस्टार्ट करने से कोई फायदा नहीं था, बैटरी भी बेकार थी, 2014 में लोगों ने ऐसी आउटडेटेड फोन रूपी सरकार को छोड़ दिया और हमें मौका दिया है। कथित 2G घोटाले पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारे यहां 2G के समय क्या हुआ था, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता होगा। मैं यहां उसकी चर्चा नहीं करुंगा। हमारे कालखंड में 4G का विस्तार हुआ लेकिन एक दाग भी नहीं लगा है। मुझे विश्वास है कि 6G में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 से पहले कुछ 100 स्टार्टअप्स थे। अब हमारी सरकार आने के बाद इसकी संख्या 1 लाख के आस-पास पहुंच गई है। आज का यह प्रोग्राम स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए ही रखा गया है। पहले जो फोन आउटडेटेड था वह बार-बार हैंग कर जाता था। कोई फायदा नहीं होता था और यही सरकार की हालत थी। 2014 में लोगों ने ऐसी आउटडेटेड सरकार को छोड़ दिया है।

हम दुनिया की जरूरत पूरी करने में सक्षम
मोदी ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत ही नहीं, दुनिय की जरूरत पूरी करने के विज़न पर आगे बढ़ रहा है। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि पिछले वर्ष हम यहां 5जी रोलआउट के लिए इकट्ठा हुए थे, पूरी दुनिया भारत को हैरत भरी नज़रों से देख रही थी। हमने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट किया और हर भारतीय तक 5जी पहुंचाने का काम शुरू किया। हम रोलआउट स्टेज से रीचआउट स्टेज तक पहुंचे हैं। मोदी ने कहा कि आने वाला समय बहुत ही अलग होने जा रहा है। खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है। हमारे टेक रिवॉल्यूशन का नेतृत्व कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...