सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं। वह अपने अतरंगी लुक्स से लाइमलाइट लूट लेती हं। पिछले कुछ वक्त से को उन्होंने इंटरनेट पर गदर काट रखा है। जहां लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं। वहीं कुछ हैं जो उनकी भर-भरकर आलोचना कर रहे हैं। वजह सिर्फ और सिर्फ उनके आउटफिट्स हैं। अब उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और बिग बॉस ओटीटी के दौरान का एक किस्सा सुनाया है। बताया है कि कैसे उन्होंने लोगों उधार मांगकर कपड़े खरीदे थे। उनके पास पैसे नहीं थे।
उर्फी जावेद ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनके पास पैसे नहीं थे और उन्होंने लोगों से कपड़े उधार लेकर पहने थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वो फाइनैंशिली सिक्योर हैं तो वह कहती हैं- अब मैं ऐसा महसूस करती हूं। यहां तक कि पिछले साल तक मेरे पास पैसे नहीं थे। मीडिया के सामने मुझे लोग जिन कपड़ों में देखते थे वो सारे उधारी के पैसों के थे।
उर्फी जावेद के पास नहीं थे पैसे
उर्फी जावेद ने बताया- यहां तक कि बिग बॉस ओटीटी के दौरान भी मैंने लोगों से पैसे उधार लिए थे जिससे मैं कुछ कपड़े सिलवा सकूं। मैंने कई लोगों से उधार लिए थे और अब मैं उन्हें आखिरकार वो पैसे लौटा सकती हूं। पिछले साल तक मेरे पास किराया देने तक के लिए रुपये नहीं थे। एक बार मैंने जब किराए के लिए पैसों का इंतजाम किया तो मेरे पास खाने के पैसे नहीं थे। लेकिन मैंने अपने कुछ ऐसे दोस्त बनाए थे जिनके यहां मैं खा लेती थी।
उर्फी जावेद को थी बस टेंशन
उर्फी ने कहा कि टेंशन सिर्फ कपड़े, जूते, मेकअप खरीदने और रहन-सहन को बनाए रखने की थी। आज मैं पैसे सेव नहीं कर सकती। लेकिन मैं पैसे उड़ाती भी नहीं। मैं पार्लर नहीं जाती हूं। मेरे पास कोई लग्जरी आइटम्स नहीं है। लेकिन मेरे पास जिम्मेदारी है। मेरे लिए कई सारे लोग काम करते हैं। तो पैसा बस आता है और चला जाता है। अभी तक कोई सेविंग नहीं है।
