7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedदेश में कल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, आम...

देश में कल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है बड़ा असर

Published on

देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। आज जुलाई का महीना खत्म हो रहा है। कल से अगस्त महीने की शुरुआत हो जाएगी। देश में कल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों (LPG Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) करने तक कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है। इन सबका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आम आदमी सीधे प्रभावित होगा। आपका इनके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आईए आपको बताते हैं कल से कौन-कौन से बदलाव होने जा रहे हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम
बता दें कि हर महीने की 1 और 16 तारीख को तेल और गैस वितरण कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। कल यानी 1 अगस्त को भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले महीने की बात करें तो 1 जुलाई 2023 को इनकी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

4 जुलाई को लगा था झटका
पिछले महीने 4 जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया था। इस दौरान कंपनियों ने कीमतों में इजाफा कर दिया था। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 7 रुपये बढ़ा दिए थे। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था।

इंसेंटिव प्वांइट होंगे कम
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड कैशबैक और इंसेंटिव प्वाइंट को कम करने जा रहा है। अब इसमें 1.5 फीसदी कैशबैक ही मिलेगा। बैंक ये बदलाव फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए करने जा रहा है। यह 12 अगस्त से प्रभावी होगा।

भरना पड़ेगा जुर्माना
इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। ये डेडलाइन उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिन्हें अपने खातों को ऑडिट नहीं करना है। 1 अगस्त से आपको आईटीआर जमा करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है।

निवेश का अंतिम मौका
निवेश से जुड़े बदलावों की बात करें तो एसबीआई की अमृत कलश योजना में निवेश करना की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2023 है। इस स्पेशल एफडी पर बैंक की ओर से सालाना 7.60 फीसदी के अधिकतम ब्याज की पेशकश की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...