21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइजराइल हमास युद्ध से इन कंपनियों पर पड़ेगा असर, अडानी को लग...

इजराइल हमास युद्ध से इन कंपनियों पर पड़ेगा असर, अडानी को लग सकता है झटका!

Published on

नई दिल्ली

इजराइल हमास युद्ध अब भी जारी है। इससे दुनिया के कई देश प्रभावित हो सकते हैं, खासकर वो जिनका कारोबार Israel (इजराल) में होता है। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ने की आशंका है, जो महंगाई की मार झेल रहे भारत के लिए काफी चिंताजनक होगा। वहीं,कुछ दिन पहले गिरे सोने के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Adani की कंपनी पर पड़ेगा असर
सबसे ज्यादा असर अडानी ग्रुप के ऊपर पड़ सकता है, क्योंकि अडानी ने हाल ही में Israel (इजराइल) में एक डील की थी। गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani ports) ने पिछले साल एक टेंडर जीता था। हालांकि, यह एक जॉइंट वेंचर था। अडानी पोर्ट्स और इजराइल की कंपनी गैदोत ग्रुप ने हाइफा पोर्ट के प्राइवेटाइजेशन का टेंडर हासिल किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 1.8 बिलियन डॉलर के आसपास थी और इसमें अडानी की हिस्सेदारी 70 फीसदी के करीब बताई जाती है। हाइफा पोर्ट शिपिंग कंटेनरों में इजराइल का सबसे बड़ा पोर्ट माना जाता है। अब युद्द जैसी स्थिति में अडानी के शेयर पर इसका असर पड़ सकता है

IT सेक्टर में भी आ सकती है मुनाफावसूली
आईटी कंपनियों का कारोबार दुनियभर में होता है। INFOSYS, HCL TECH, TCS ने तो हाल में ही Israel (इजराइल) की कई कंपनियों के साथ करार किया है। इन्फोसिस ने तो इजराइल की कंपनी Panaya(पनाया) $200 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसलिए आईटी के शेयरों पर इस युद्ध का असर पड़ सकता है। हालांकि, अगले हफ्ते आईटी कंपनियों के रिजल्ट की शुरुआत भी हो रही है। TCS के 11 अक्टूबर, HCL TECh के 12 अक्टूबर और INFOSYS के 12 अक्टूबर को रिजल्ट आएंगे।

सोने के दाम बढ़े तो इन कंपनियों को होगा नुकसान
सोने के दाम बढ़ने पर गोल्ड से जुड़ी कंपनियों को नुकसान हो सकता है। TITAN, KALYAN JWELLERS, SENCO GOLD जैसी कंपनियों ज्वैलरी सेगमेंट में काम करती हैं, क्योंकि गोल्ड इनके लिए रॉ मटिरियल होता है।

रेलवे की कंपनियों पर भी असर
अभी G-20 सम्मेलन में रेलवे कॉरिडोर बनाने की घोषणा हुई थी, जिसे India-Middle East-Europe corridor भी कहा गया। इस कॉरिडोर को भी इजराइल से होकर गुजारने का प्लान है। G-20 की न्यूज के बाद रेलवे शेयरों में काफी तेजी आई थी। अभी इस खबर का असर RVNL, IRFC, RITES, RAILTEL जैसी रेलवे से जुड़ी कंपनियों पर पड़ सकता है।

ड्रोन वाली कंपनियों के लिए अच्छी खबर
ड्रोन सेक्टर में काम करने वाली भारतीय कंपनियों को थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि इंडिया में आने वाले ज्यादातर ड्रोन इजराइल से ही आते हैं। युद्ध जैसे हालात होने से भारतीय कंपनियों को इसका फायदा हो सकता है। ZEN TECHNOLOGIES, IDEAFORGE जैसे शेयरों पर इंपेक्ट आ सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...