20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदो दिन बाद बंद हो जाएगा यह बैंक, RBI ने रद्द किया...

दो दिन बाद बंद हो जाएगा यह बैंक, RBI ने रद्द किया लाइसेंस, जल्द अपना पैसा निकाल लें ग्राहक

Published on

नई दिल्ली

दो दिन बाद एक और को-ऑपरेटिव बैंक बंद होने जा रहा है। आरबीआई (RBI) ने पुणे के रुपी सहकारी बैंक को बंद करने का आदेश दिया है। इस बैंक की सेवाएं 22 सितंबर के बाद बंद हो जाएंगी। इस बैंक पर रिजर्व बैंक के नियमों के पालन नहीं करने का आरोप है। इस बैंक के ग्राहकों के पास सिर्फ 22 सितंबर 2022 तक का समय है। उस तारीख के बाद ग्राहक बैंक में जमा पैसे नहीं निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के कई बैंकों पर नियम न फॉलो करने के कारण समय-समय पर जुर्माना लगाता रहता है। यदि नियमों की अनदेखी बढ़ जाए तो कुछ बैंकों के लाइसेंस तक कैंसिल कर दिए जाते हैं।

ग्राहक नहीं कर पाएंगे निकासी
रिजर्व बैंक ने बीते 10 अगस्त को एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बैंक का लाइसेंस रद्द करने की बात कही थी। रिलीज में बताया गया था कि पुणे के रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस छह सप्ताह बाद कैंसिल हो जाएगा। यह समय सीमा 22 सितंबर 2022 तक है। अब दो दिन बाद बैंक की सभी ब्रांच बंद हो जाएंगी। साथ ही ग्राहक अपने पैसे नहीं निकाल पाएंगे। इससे पहले भी कई बैंकों की खराब वित्तीय हालत को देखते हुए आरबीआई उनके लाइसेंस रद्द कर चुका है।

क्यों कैंसिल हुआ लाइसेंस
पुणे के रुपी सहकारी बैंक की वित्तीय हालात बहुत खराब हो चुकी है। साथ ही उसके कमाई के भी कोई साधन नहीं बचे थे। आरबीआई के अनुसार, बैंक के पास पूंजी नहीं बची है। ऐसे में आरबीआई ने इस बैंक के लाइसेंस को ही कैंसिल कर दिया है।

ग्राहकों का क्या होगा?
आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंकों में ग्राहकों के पांच लाख रुपये तक डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर होता है। जिन ग्राहकों का पैसा रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड में जमा है, उन्हें 5 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर इंश्योरेंस का कवर मिलेगा। यह इंश्योरेंस डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) इंश्योरेंस स्कीम के तहत है। गौरतलब है कि DICGC एक रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी है, जो को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। ऐसे में किसी खाताधारक के 5 लाख रुपये के डिपॉजिट पर DICGC उसे पूरा इंश्योरेंस क्लेम देता है। किसी ग्राहक की पांच लाख रुपये से अधिक की रकम फंसी हुई है, तो उसके केवल पांच लाख रुपये की ही भरपाई होगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...