4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedदुनिया की इस बड़ी कंपनी ने इजरायल में किया बिजनेस बंद, युद्ध...

दुनिया की इस बड़ी कंपनी ने इजरायल में किया बिजनेस बंद, युद्ध की वजह से Shut Down

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का असर न केवल शेयर मार्केटों पर, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के कारोबार पर भी पड़ने लगा है. चॉकलेट से लेकर हेल्थ ड्रिंक समेत अन्य प्रोडक्ट्स बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी नेस्ले ने इजरायल में अपने कारोबार को शट-डाउन कर दिया है. कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जंग के हालातों के बीच बचाव के मद्देनजर हम इजरायल में संचालित अपने प्रोडक्शन प्लांट्स को अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं.

प्लांट बंद करने वाली पहली कंज्यूमर प्रोडक्ट कंपनी
नेस्ले की ओर से कहा गया है कि उसने एहतियात के तौर पर इजरायल में अपने एक प्रोडक्शन प्लांट को अस्थायी रूप से बंद  कर दिया है. इजरायल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से अब तक इस युद्ध के चलते ये कदम उठाने वाली Nestle पहली कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी बन गई है. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में फिलिस्तीनी इस्लामी समूह Hamas द्वारा इजरायल पर अचानक हमला किए जाने के बाद से कई ग्लोबल कंपनियों ने देश में परिचालन बंद करने जैसे फैसले लिए हैं.

‘कर्मचारियों की सुरक्षा पर फोकस’
नेस्ले के मुख्य कार्यकारी मार्क श्नाइडर ने इस फैसले के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि इजरायल और फिलिस्तीन में जारी युद्ध के बीच हमारा पूरा फोकस अपने सहयोगियों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखने पर है. हमने आवश्यक सावधानियां बरती हैं और बिजनेस के ग्रोथ को लेकर ऐसे समय में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है.

इजरायल-हमास जंग में हजारों जानें गईं
गौरतलब है कि Israel-Hamas War में अब तक दोनों ओर से तकरीबन 4,000 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. इस जंग को 14 दिन हो गए हैं और हाल-फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है. जंग के बीच जहां नेस्ले ने अपने प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला कर लिया है, तो वहीं दूसरी ओर अन्य बहुराष्ट्रीय पैकेज्ड सामान कंपनियां अब तक इस संघर्ष पर चुप रही हैं, अब नेस्ले के बाद यहां कारोबार कर रहीं रिटेल, हेल्थ सर्विसेज से लेकर ऑयल कंपनियां भी अपना पक्ष रख सकती हैं.

भारत में भी Nestle का बड़ा कारोबार
Nestle India स्विस कंपनी नेस्ले की सब्सिडियरी FMCG कंपनी है. ये चॉकलेट और कन्फेक्शनरी समेत अन्य प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.30 लाख करोड़ रुपये है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...