4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजैकलीन के मैनेजर से जब्त की गई 8 लाख की यह बाइक,...

जैकलीन के मैनेजर से जब्त की गई 8 लाख की यह बाइक, महाठग सुकेश ने दिया था गिफ्ट

Published on

महाठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज के मैनेजेर के पास से 8 लाख की डुकाटी बरामद की है। इस बाइक को 2021 के फरवरी माह में सुकेश ने गिफ्ट के तौर पर दी थी। प्रशांत ने पूछताछ में यह दावा किया कि उसने इसे वापस ले जाने को कहा था, लेकिन कोई नहीं ले गया। आज तक उसने इसका इस्तेमाल नहीं किया। ईओडब्ल्यू ने बाइक जब्त कर ली है।

ठगी के पैसों से दिलाई थी 8 लाख की बाइक
दिल्ली पुलिस की EOW यानी आर्थिक अपराध शाखा ने जो बाइक जैकलीन के मैनेजर से जब्त की है उसकी कीमत 8 लाख है। यह बाइक सुकेश ने मैनेजर को यह बाइक ठगी के पैसों से दिलाई थी। इसे सुकेश ने प्रशांत को गिफ्ट के तौर पर दी थी। जैकलीन से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उनके मैनेजर पर यह कार्रवाई की है।

जैकलीन से 8 घंटे हुई पूछताछ
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में बुधवार को उनसे 8 घंटे पूछताछ की थी। वहीं गुरुवार यानी आज नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई। जैकलीन से उन्हें सुकेश से मिले गिफ्ट्स के बारे में पूछताछ की गई थी। EOW इस मामले में जहां जैकलीन फर्नांडिज को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की दोबारा तैयारी कर रही है। इस बार की पूछताछ में उन्हें सुकेश से मिले गिफ्ट्स लाने को भी कहा गया है।

जैकलीन के अलावा महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी 2020 में BMW कार गिफ्ट की थी। इसे लेकर भी EOW ने पूछताछ की। हालांकि नोरा का कहना है कि उन्हें यह कार सुकेश ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी मारिया ने दिया था। एक इवेंट में हिस्सा लेने के बदले नोरा को यह कार गिफ्ट की गई थी। आपको बता दें कि दिल्ली की दिल्ली की आर्थिक अपराध विंग सुकेश चंद्रशेखर के 215 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...