6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedटाटा का ये शेयर निवेशकों को हर दिन बना रहा कंगाल, टूटकर...

टाटा का ये शेयर निवेशकों को हर दिन बना रहा कंगाल, टूटकर 798 रुपये पर पहुंचा भाव, डूब गई रकम

Published on

नई दिल्ली

कभी निवेशकों को बंपर मुनाफा देने वाला टाटा ग्रुप की एक कंपनी का शेयर लगातार गिर रहा है। एक्सपर्ट्स ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। आज भी यह शेयर गिरावट के साथ 798 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। यह शेयर टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास (Voltas Ltd) का है। बीते दिन भी कंपनी के शेयरों में गिरावट रही थी। यह शेयर गिरावट के साथ 813.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वोल्टास (Voltas Ltd) का 52 वीक का हाई प्राइस 1063.45 रुपये और लो प्राइस 737.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 26895.97 करोड़ रुपये है। यह एक लार्ज कैप कंपनी है। कंपनी कंज्यूमर टिकाऊ प्रोडक्ट के सेक्टर में काम करती है।

निवेशकों को हो रहा नुकसान
टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास  के शेयरों का भाव लगातार गिर रहा है। इसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले 5 दिनों में यह शेयर करीब 5 फीसदी गिर चुका है। वहीं पिछले 6 महीनों में शेयर में 36 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो यह शेयर 157 अंकों से ज्यादा टूट चुका है। साल 2022 में एक अप्रैल को इस शेयर का भाव 1260 रुपये के करीब था। इसके बाद से शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। अब यह शेयर 798.30 रुपये के भाव पर आ चुका है।

बिना जानकारी के न करें निवेश
शेयर बाजार में बिना जानकारी के किसी भी स्टॉक में निवेश न करें। स्टॉक खरीदने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि 31 मार्च 2023 तक कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 30.3 फीसदी थी। जबकि एफआईआई के पास 20.58 प्रतिशत और डीआईआई की 32.69 फीसदी की हिस्सेदारी थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...