12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के 5 शेयरों में आज फिर लोअर सर्किट, अब क्या...

अडानी ग्रुप के 5 शेयरों में आज फिर लोअर सर्किट, अब क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली,

बजट के दिन यानी 1 फरवरी 2023 को शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही टैक्स छूट का ऐलान किया मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में तेज उछाल आया. BSE Sensex तो 1200 अंक तक चढ़ गया, लेकिन ये तेजी कुछ देर दी जारी रही और घंटेभर बाद ही इनमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. बजट के बाद गुरुवार को भी ये गिरावट जारी रही और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले.

249 अंक टूटकर खुला Sensex
गुरुवार को शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला Sensex 249 अंक फिसलकर 59,459 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का Nifty 17,517 के स्तर पर खुला. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ इसमें सुधार देखने को मिला और गिरावट कम हुई. सुबह 10.30 बजे सेंसेक्स 16 अंक और निफ्टी 53 अंकों की टूटकर ट्रेड कर रहा था. बाजार में गिरावट के बीच गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक्स में आज भी जोरदार गिरावट आई है.

पांच स्टॉक्स में लोअर सर्किट
बीते एक हफ्ते से बुरे दौर से गुजर रहे अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों के स्टॉक में गुरुवार को कारोबार शुरू होने के बाद से ही लोअर सर्किट लग गया. इनमें Adani Power Ltd 4.98% टूटकर 202.05 रुपये पर, Adani Wilmar Ltd 5% गिरकर 421.00 रुपये, Adani Green Energy Ltd के स्टॉक 10% फिसलकर 1,039.85 रुपये, Adani Total Gas Ltd के शेयर 10% गिरकर 1,707.70 रुपये और Adani Transmission Ltd के स्टॉक 10% की गिरावट के साथ 1,551.15 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.

20 हजार करोड़ का FPO वापस
Adani Enterprises Ltd के शेयरों में बीते दिन आई जोरदार गिरावट का असर ऐसा हुआ कि गौतम अडानी को अपना 20,000 करोड़ रुपये का FPO तक वापस लेना पड़ा. बुधवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 26 फीसदी तक की गिरावट आई थी. वहीं गुरुवार की बात करें तो अभी भी कंपनी के शेयर 9.77% फिसलकर 1,926.70 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा Adani Ports and Special Economic Zone Ltd के शेयर भी 4.66% फिसलकर 472.10 रुपये पर हैं.

Adani के दो शेयरों में तेजी
गुरुवार को जिन दूसरे शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और ICICI Bank शामिल हैं. इसके अलावा ITC, HCL Tech, Infosys और Tech Mahindra के शेयरों में तेजी देखने को मिली. अडानी ग्रुप में शामिल दो शेयरों एसीसी और अंबुजा सीमेंट के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. Ambuja Cements Ltd के शेयर 5.67% की बढ़त लेते हुए 353.05 रुपये पर और ACC Ltd के स्टॉक 0.76% उछलकर 1,860.55 रुपये के स्तर पर हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...