9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized10-20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर का भाव क्यों चला गया 100...

10-20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर का भाव क्यों चला गया 100 रुपये पर

Published on

नई दिल्ली

इन दिनों टमाटर कुछ और ही लाल हो रहा है। खुदरा बाजार में टमाटर का भाव 100 रुपये किलो पर जा पहुंचा। यदि क्वालिटी से समझौत करें तो आप इसे कुछ सस्ता भी पा रकते हैं। अभी थोड़े ही दिन पहले की बात है जबकि इसका खुदरा भाव 10 से 20 रुपये किलो चल रहा था। किसानों का टमाटर तो दो-तीन रुपये किलो बिक रहा था। कई स्थानों से खबर आई थी कि किसान इसे सड़क पर फेंक रहे हैं। आखिर क्या हुआ जो इसकी कीमत आसमान में पहुंच गई।

इस समय क्या चल रहा है भाव
यदि दिल्ली और एनसीआर के बाजारों की बात करें तो इस समय कहीं-कहीं टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार चली गई है। होलसेल मार्केट में ही टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। ज्यादा दिन नहीं, सिर्फ एक हफ्ते पहले की ही बात करें तो थोक मंडी में टमाटर 30-35 प्रति किलो बिक रहा था। उस समय रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमत तकरीबन 40-50 रुपए किलो थी।

क्यों बढ़ी टमाटर की कीमत
दिल्ली में टमाटर कई राज्यों से आता है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक आदि शामल हैं। इस समय हिमाचल प्रदेश में बारिश हो रही है तो यूपी, पंजाब लू की चपेट में है। गुजरात में बीतें दिनों आए चक्रवात तूफान से टमाटर की फसल तबाह हो गई। ऐसे में टमाटर तो महंगा होना ही था।

पिछले महीने टमाटर का कोई लिवाल नहीं था
अभी पिछले महीने की ही तो बात है। मई के महीने में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्य ऐसे थे जहां टमाटर के भाव जमीन पर थे। किसानों को मंडी में टमाटर दो से पांच रुपए प्रति किलो बेचना पड़ रहा था। कई राज्यों से खबर आई थी किसान अपनी फसल सड़क पर फेंक रहे हैं। लेकिन महीने भर में ही प्रकृति ने टमाटर का अर्थशास्त्र ही बदल कर रख दिया।

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बढ़े भाव
टमाटर के भाव सिर्फ दिल्ली में ही बढ़े हैं, ऐसी बात नहीं है। इसके भाव अन्य राज्यों में भी बढ़े हैं। इस समय उत्तर प्रदेश के शहरों में टमाटर के भाव 80 रुपये से 100 रुपये किलो बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के बाजार में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए बिक रहा है। बिहार और झारखंड में कल टमाटर 80 रुपये किलो तक बिका था। लेकिन आज इसके भाव में नरमी के संकेत हैं। राजस्थान में यह 90 से 110 रुपये बिक रहा है तो पंजाब में 60 से 80 रुपए की कीमत पर बिक रहा है।

नई फसल की बुवाई शुरू
मानसून की शुरूआत में ही बिहार, झारखंड और कुछ और राज्यों में टमाटर की नई फसल की बुवाई शुरू हो जाती है। इस फसल को तैयार होने में करीब महीने भर का वक्त लगता है। उसके बाद उसमें टमाटर फलने लगता है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है टमाटर के दाम सामान्य होने में इतने दिन तो लगेंगे ही।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...