10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorized'मेरा सीना छुआ...' यौन शोषण पर शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया...

‘मेरा सीना छुआ…’ यौन शोषण पर शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया उस 2 घंटे में क्या कुछ हुआ

Published on

कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शुक्रवार 14 अप्रैल को मुंबई के एक बिजनेसमैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिन के पैसे देने के बहाने उनसे छेड़छाड़ की। मगर जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। अब इसी सिलसिले में शर्लिन चोपड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उस दौरान उन्होंने यौन शोषण का पूरा वाकया बताया।

शर्लिन चोपड़ा के मुताबिक, वो 12 अप्रैल को दुबई से मुंबई आई थीं। उनके मैनेजर ने उनको फोन किया और बताया कि एक इन्वेस्टर मिलने के लिए उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मैनेजर ने ये भी बताया कि वो इन्वेस्टर मेरे प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करना चाहता है। शाम को, मैंने मुंबई के एक स्टूडियो में एक हिप हॉप गाना रिकॉर्ड किया और घर लौट आई। बाद में शाम को मैनेजर मुझे मुंबई के एक होटल में ले गया जहां इन्वेस्टर मेरे से मिलने का इंतजार कर रहा था। बिजनेसमैन का नाम सुनील पारसमणि लोढ़ा था।

शर्लिन चोपड़ा का खुद को फैन बताया
शर्लिन के मुताबिक, जैसे ही उस इन्वेस्टर ने उनको देखा, उनकी तारीफें करनी शुरू कर दी। साथ ही बताया कि वह उनका बहुत बड़ा फैन है। और उनके प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करना चाहता है। इतना ही नहीं, लोढ़ा ने मैनेजर को शगुन के तौर पर एक छोटा-सा अमाउंट भी दिया। शर्लिन ने उस बिजनेसमैन को बताया कि वह उतने पैसों से म्यूजिक वीडियो नहीं बना सकती हैं। उन्हें कम से कम 15 से 20 लाख रुपये चाहिए, जिससे एक ठीक-ठाक म्यूजिक वीडियो बन सकेगा।

शर्लिन चोपड़ा ने किया दावा
शर्लिन ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया- लोढ़ा ने मुझे वो टोकन मनी रखने के लिए कहा और बाकी के अमाउंट उसने अकाउंट में डालने की बात की। उस वक्त दोपहर के 12.30 बज रहे थे। उसने मुझे कहा कि उसके पास घर जाने का साधन नहीं है। तो मैं उसे कार में छोड़ दूं। फिर मैंने ड्राइवर से कहा कि पहले मुझे घर छोड़ दो और फिर इनको ड्रॉप कर देना। घर पहुंचने के बाद सुनील ने मेरा घर देने की इच्छा जताई। मैंने उन्हें अंदर बुलाया और खाना-पानी ऑफर किया। उसने कहा कि वह वेजिटेरियन है। तो उस हिसाब से उनके लिए मैंने वैसा ही खाना मंगाया। वो खाने के बाद वो काउच पर बैठ गया और मेरा सीना छूने लगा। तो मैं तुरंत पीछे हट गई। मैंने उससे कहा कि मुझे ये सब नहीं पसंद और उसने फिर माफी मांगी। साथ ही कहा कि मैं हॉट हूं इसीलिए वह खुद को रोक नहीं पाया। फिर मैंने कहा कि हां मैं हॉट हूं लेकिन पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।

शर्लिन चोपड़ा ने मैनेजर को किया कॉल
शर्लिन चोपड़ा ने बाद में सुनील को वहां से जाने के लिए कहा तो उनसे कहा कि वो अपने लिए कैब बुलवा लेगा। इसके बाद शर्लिन अपने बेडरूम में चली गई और उसने चार्जर मांगने के बहाने उसका पीछा किया। शर्लिन के मुताबिक, उसने एक बार फिर मेरे साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मैंने सीधे पूछा कि क्या मेरे बारे में तुमको किसी ने कुछ गलत बताया है क्या? उसने मना किया तो मैंने अपने मैनेजर को ढाई बजे कॉल किया और सब क्लैरिफाई करने के लिए कहा। लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। फिर मैंने लोढ़ा को कहा कि इन चीजों को सुलझाने के लिए मैं सुबह एक ग्रुप मीटिंग करना चाहूंगी तो यह सुनकर वह भड़क गया।

शर्लिन चोपड़ा ने किया केस
एक्ट्रेस ने दावा किया कि सुनील ने उनसे कहा कि उनके साथ समय बिताने के लिए और म्यूजिक वीडियो में इन्वेस्ट न करने के लिए उन्होंने शर्लिन के मैनेजर को पैसे दिए हैं। एक्ट्रेस ने इन सब बातों से इनकार किया और कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शर्लिन ने बताया कि सुनील ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एक्ट्रेस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354, 506, 509 के तहत केस दर्ज करवाया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...