15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedट्रेडिंग मानसिक लड़ाई... गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग तूफान का जिक्र कर सफलता...

ट्रेडिंग मानसिक लड़ाई… गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग तूफान का जिक्र कर सफलता का ‘गुरुमंत्र’ दे दिया!

Published on

नई दिल्‍ली:

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपनी सफलता का राजफाश किया है। पिछले साल हिंडनबर्ग के तूफान का जिक्र कर उन्‍होंने वो मंत्र बता दिए हैं जिन्‍होंने मुश्‍किल समय में भी उन्‍हें चट्टान की तरह खड़ा रखा। गौतम अडानी ने अपने किशोरावस्‍था के संघर्षों के बारे में भी बताया है। उन्‍होंने कहा है कि हर नुकसान एक सबक सिखाता है। इससे दुखी होने के बजाय सकारात्‍मक तरीके से लेना चाहिए। गौतम अडानी के मुताबिक, उनकी जिंदगी में ऐसे मोड़ आए जिनकी उन्‍होंने कभी कल्‍पना तक नहीं की थी। उद्यमिता में कदम रखना भी कुछ वैसा ही था। उन्‍होंने जो भी कारोबार खड़े किए उनमें उम्‍मीद से कहीं ज्‍यादा मुश्किलें आईं। ये बाधाएं और रुकावटें उन्‍हें ज्‍यादा समझदार बनाती चली गईं।

अडानी ने साझा क‍िए ज‍िंंदगी के कई अनुभव
मायानगरी मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में गौतम अडानी ने अपनी जिंदगी के कई अनुभव साझा किए। उन्होंने शेयर बाजार का जिक्र करते कहा, ‘ट्रेडिंग एक मानसिक लड़ाई है। यह बाजार के साथ भी चलती है और खुद के साथ भी। हर नुकसान सबक सिखाता है। प्रत्येक लाभ ज्ञान देता है। यह मंत्र हमेशा मेरे साथ रहा है।’ दिग्‍गज कारोबारी ने बताया कि उन्‍होंने डायमंड बिजनेस में मुंबई में चार साल तक काम किया। मुंबई को अनोखी जगह बताते हुए वह बोले कि यह ऐसा शहर है जहां हर दिल की धड़कन गूंजती है – बड़ा सोचो, बड़ा सपना देखो। वास्तव में मुंबई ने उन्‍हें सिखाया कि क्‍या आकांक्षाएं रखनी हैं।

कई उतार-चढ़ाव देखे
गौतम अडानी ने कहा कि इसके बाद जब वह 19 साल के होने वाले थे और मुंबई में बसने की सोच रहे थे तो जिंदगी में एक अप्रत्याशित मोड़ आया। वह बोले, ‘मेरे बड़े भाई ने एक छोटे पैमाने की पीवीसी फिल्म फैक्ट्री चलाने में सहायता करने के लिए मुझे वापस बुलाया। इस फैक्‍ट्री को उन्‍होंने अहमदाबाद के पास खरीदा था। भारी आयात प्रतिबंधों के कारण कच्चे माल की कमी के कारण व्यवसाय चुनौतीपूर्ण था। इस चुनौती ने मेरे अगले बड़े सबक के लिए आधार तैयार किया।’ अडानी बोले कि वह लाइसेंस राज का दौर था। जब छोटे पैमाने के उद्योगों को काफी संघर्ष करना पड़ता था। सरकार का नियंत्रण बहुत ज्‍यादा होता था। यह कारोबार करना मुश्किल बनाता था।

हर कारोबार खड़ा करने में आई मुश्‍क‍िल
गौतम अडानी ने बताया कि उन्‍होंने किशोरावस्था में उद्यमिता का सफर शुरू किया था। उद्यमिता जोखिम लेने और कभी गंवाने, कभी गिरने के साथ स्थितियों के साथ ओके रहने का नाम है। वह बोले, ‘मुझे गिरने का कभी डर नहीं था। सभी सफलता अपनी चुनौतियों के साथ आती हैं। इसी तरह हर गिरावट अपने साथ दर्द लाती है। लेकिन हर बढ़त अपने साथ फायदा लाती है। इस लाभ को लचीलापन कहा जाता है।’ गौतम अडानी के अनुसार, उन्‍होंने जो भी व्यवसाय खड़े किए हैं वह उनकी अपेक्षा से कहीं ज्‍यादा मुश्किल थे। पिछले कुछ सालों में वह ज्‍यादा समझदार हुए हैं। उन्‍होंने जटिलता को बेहतर ढंग से स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...