10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedट्विटर जिंदा है', Elon Musk ने RIPTwitter ट्रेंड के बाद किया बाउंस...

ट्विटर जिंदा है’, Elon Musk ने RIPTwitter ट्रेंड के बाद किया बाउंस बैक

Published on

नई दिल्ली,

Twitter को काफी चर्चा हो रही है. इसकी वजह है Elon Musk. मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथों में लेने के बाद ही इसमें कई बदलाव कर रहे हैं. कई जगहों पर ट्विटर काफी स्लो भी हो गया. इसके बाद यूजर्स ने Goodbye Twitter और RIP Twitter हैशटैग चलाना शुरू कर दिया.

यानी लोगों को लगने लगा ट्विटर अब खत्म हो जाएगा. हालांकि, मस्क ने इसको लेकर भी एक ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया ‘Twitter is ALIVE’. मतलब ट्विटर जिंदा है. मस्क के इस ट्वीट को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

जबकि 1 लाख से ज्यादा बार इसको रिट्वीट किया गया है. Elon Musk कंपनी में कई बदलाव लगातार कर रहे हैं. इस वजह से काफी यूजर्स नाराज भी चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के ट्विटर अकाउंट वापसी को लेकर एक पोल किया था.

ट्विटर पोल के बाद किआ गया अकाउंट रिस्टोर 
इस पोल में ज्यादा यूजर्स ने उनके अकाउंट रिस्टोर करने पर वोट दिया था. इसके बाद उनके अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया. हालांकि, ट्रंप की ओर एक भी ट्वीट फिलहाल नहीं किया गया है. ट्विटर पर बैन होने के बाद उन्होंने अपना सोशल प्लेटफॉर्म शुरू किया था.

ट्रूथ सोशल नाम के अपने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म को छोड़ कर वो ट्विटर पर वापसी करते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी. हालांकि, हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हो जाता है फिर भी वो इस पर वापसी नहीं करेंगे.

एक यूजर ने प्वॉइंट किया इस पोल के जरिए मस्क बोट अकाउंट्स के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर मस्क ने भी ट्वीट करके इशारा किया. ट्विटर पर बोट अकाउंट्स को लेकर भी विवाद होता रहता है. मस्क बोट अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए नए तरीके को खोज रहे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...