12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedबॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस में अंडरवर्ल्ड का पैसा! महादेव बेटिंग ऐप केस में...

बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस में अंडरवर्ल्ड का पैसा! महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी छापेमारी

Published on

नई दिल्ली,

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. महादेव बुक मामले में ईडी ने बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा है. सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि अंडरवर्ल्ड बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस को फाइनेंस कर रहा है. ईडी ने शुक्रवार को महादेव बुक ऐप मामले में अंधेरी में कुरैशी प्रोडक्शंस के परिसर और पांच अन्य स्थानों पर छापेमारी की.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुरैशी प्रोडक्शंस को फिल्म बनाने के लिए महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से फाइनेंस मिला था. कुरैशी प्रोडक्शंस एक शीर्ष बॉलीवुड स्टार के साथ एक बड़े बजट की ऐतिहासिक फिल्म बना रहा है. यह फिल्म एक क्षेत्रीय भाषा में बनाई जा रही है और कहा जा रहा है कि इसे कई अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा.

अंधेरी और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी अभी भी जारी है. प्रोडक्शन हाउस को वसीम कुरेशी और तबस्सुम कुरेशी चलाते हैं. वसीम क़ुरैशी से पूछताछ की जा रही है, उनके यात्रा विवरण की जाँच की जा रही है और वित्तीय विवरण की पुष्टि की जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...