6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, दो दिन में गंवा दी ₹...

गौतम अडानी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, दो दिन में गंवा दी ₹ 254328360000 दौलत

Published on

नई दिल्ली:

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए ये वक्त मुश्किल भरा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म की एक रिपोर्ट ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह के शेयरों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर लगातार गिरते जा रहे हैं। शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। इस रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों में हेरफेर, अकाउंट में हेरफेर, ओवरप्राइस जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए है। 106 पन्नों की इस रिपोर्ट में अडानी समूह के 88 सवाल पूछे गए। इस रिपोर्ट के आने के बाद गौतम अडानी के नेटवर्थ में जबरदस्त गिरावट आई है।

अडानी ने इस हफ्ते सबसे ज्यादा गंवाया
ना चाहते हुए भी उनके नाम के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस कारोबारी हफ्ते की शुरूआत उन्होने 127.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ की थी। वो दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। 24 जनवरी को ये रिपोर्ट आई, जिसके बाद बुधवार यानी 25 जनवरी को उनकी संपत्ति 6.5 अरब डॉलर गिर गई। गुरुवार को 26 जनवरी के कारण शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार यानी 27 जनवरी को जब बाजार खुला तो अडानी के शेयरो और उनकी संपत्ति के गिरने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को भी उनकी संपत्ति में फ्रीफॉल जारी रहा। फोर्ब्स की खबर के मुताबिक 24 घंटे के भीतर उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर गिर गई। इस रिकॉर्ड गिरावट के साथ न चाहते हुए भी उनके नाम के साथ अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। अडानी एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले दूसरे बिलेनियर बन गए। इससे पहले ट्विटर , टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने एक दिन में 24.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी थी। जनवरी 2022 में उनकी संपत्ति एक दिन में 24 अरब डॉलर से अधिक गिर गई थी।

एक हफ्ते में गंवा दी 25,43,28,36,00,00 दौलत
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी ने एक हफ्ते में 32.2 अरब डॉलर यानी 25,43,28,36,00,00 रुपये गंवा दिए। इसके साथ ही वो बिलेनियर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर गिरकर सातवें स्थान पर पहुंच गए। उनका नेटवर्थ 100 अरब डॉलर से नीचे लुढ़क गया। फोर्ब्स की ताजा बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी का नेटवर्थ गिरकर 96.7 अरब डॉलर रह गई है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट ‘अदानी ग्रुपः हाउ द वर्ल्ड्स थर्ड रिचेस्ट मैन इज़ पुलिंग द लार्जेस्ट कॉन इन कॉर्पोरेट हिस्ट्री’ को प्रकाशित किया, जिसके बाद से भूचाल आया है। अडानी के शेयरों में गिरावट के साथ शेयर बाजार पर भी बिकवाली हावी हो गया है। फॉर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक इस हफ्ते जहां गौतम अडानी से सबसे ज्यादा संपत्ति (32.2 अरब डॉलर) गंवाई तो वहीं एलन मस्क इस हफ्ते के टॉप गेनर रहे। इस हफ्ते एलन मस्क के नेटवर्थ में 28 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...