4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized23 दिन लगातार अपर सर्किट, रॉकेट बना है ये शेयर, 2 महीने...

23 दिन लगातार अपर सर्किट, रॉकेट बना है ये शेयर, 2 महीने में 5 गुना पैसा

Published on

नई दिल्ली,

पिछले साल की शानदार रैली के बाद शेयर बाजारों ने अक्टूबर-नवंबर 2021 के दौरान अपना पीक हासिल किया. उसके बाद से बाजार में उथल-पुथल जारी है. इसका असर आईपीओ मार्केट  पर भी हुआ और महीनों तक बाजार की गतिविधियां ठहर गईं.

हालांकि पिछले एक-दो महीने से फिर से नए आईपीओ खुलने लगे हैं. इनमें से कुछ कंपनियां तो आईपीओ लिस्ट होने के बाद बाजार में लगातार बढ़िया परफॉर्म कर रही हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने आईपीओ आने के बाद लगातार छलांग लगाई है. इस स्टॉक ने तो बाजार में लिस्ट होने के बाद से अब तक अपने इन्वेस्टर्स के पैसे को 5 गुने से भी ज्यादा कर दिया है.

इन्वेस्टर्स हो गए मालामाल
हम बात कर रहे हैं इसी साल जुलाई में बाजार में लिस्ट हुई कंपनी जयंत इंफ्राटेक लिमिटेड के शेयरों की. यह कंपनी आईपीओ लाने के बाद 13 जुलाई को बीएसई पर लिस्ट हुई. उसके बाद से अब तक इस स्टॉक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है. 13 जुलाई यानी आज से करीब दो महीने पहले यह स्टॉक लिस्टिंग के दिन 79.80 रुपये पर बंद हुआ था. आज यह 438.55 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब हुआ कि बीते दो महीने के दौरान यह स्टॉक 5 गुने से ज्यादा ऊपर गया है. अगर कोई इन्वेस्टर इसमें 02 महीने पहले 18,200 रुपये लगाता तो आज उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर 01 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती.

लगातार 23 दिन अपर सर्किट
इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी जयंत इंफ्राटेक के शेयर बाजार में जबरदस्त परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बाजार में लिस्ट होने के बाद लगातार 23 दिनों तक इसके शेयर पर अपर सर्किट लगता रहा था. यह कंपनी सिर्फ बीएसई पर एसएमई सेगमेंट में र्टेड करती है. कंपनी की स्थापना साल 2003 में हुई थी. कंपनी मुख्य तौर पर टेक्नोलॉजी से ड्राइव होती है और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के फील्ड में एक्सपर्टाइज रखती है. कंपनी के मुख्य काम में रेलवे के नए व पुराने ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन ही है.

ऐसा है कंपनी का फंडामेंटल
अभी इस कंपनी का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से थोड़ा नीचे ट्रेड कर रही है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में 501.70 रुपये का स्तर छुआ था, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है. वहीं कंपनी का 52-वीक लो लेवल 76 रुपये है, जो इसके आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस है. यानी लिस्ट होने के बाद इस शेयर का भाव सिर्फ चढ़ता गया है. कंपनी का पीई रेशियो 59 है, जबकि इसका एमकैप फिलहाल करीब 142 करोड़ रुपये है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...