4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedडायमंड और डाई मिलाकर उर्फी ने तैयार किया नया लुक, बताया कैसे

डायमंड और डाई मिलाकर उर्फी ने तैयार किया नया लुक, बताया कैसे

Published on

उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. एक बार फिर उनके कपड़ों के चर्चे हो रहे हैं. शनिवार को उर्फी जावेद अपने रूटीन के हिसाब से मुंबई की सड़कों पर नजर आईं. इस बार उन्होंने कुछ अलग किया. उर्फी ने शियर फैब्रिक का टॉप पहना था, जो उनकी स्किन टोन से मैच करता था. इसमें दो हाथों का डिजाइन बना था. उन्हें देखकर लग रहा था कि वो टॉपलेस हैं, लेकिन ऐसा नहीं था. इस टॉप के साथ उर्फी ने डेनिम और प्लेटफॉर्म हील्स पहनी थी. अब उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने अपने इस आउट्फिट को बनाया.

कैसे उर्फी ने बनाया अनोखा आउट्फिट?
उर्फी जावेद को स्टाइलिश कपड़े पहनने का जितना शौक है उतना ही उन्हें बनाने का भी है. एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी डिजाइनर के साथ मिलकर अलग-अलग आउट्फिट डिजाइन करती हैं. घड़ी से बनी स्कर्ट पहनने, मोबाइल, ग्लिटर, शंख और हाथ के इस्तेमाल से अपने बॉडी पार्ट्स को ढकने के बाद अब ने बताया है कि उन्होंने अपनी डिजाइनर श्वेता संग मिलकर अपने नए लुक पर कितनी मेहनत की थी.

फोटो शेयर करते हुए उर्फी जावेद अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखती हैं- ‘तो श्वेता और मैंने इस आउट्फिट को खुद बनाया है. हमें डायमंड को सही तरह से लगाने में एक हफ्ते का समय लगा. बिल्कुल मेरी स्किन टोन जैसा दिखाने के लिए हमें कपड़े को हजारों बार डाई करना पड़ा था. इसके बाद मैंने इसे लूज जींस और राइनस्टोन्स वाली हील के साथ पहना.’

उर्फी ने चेतन भगत की लगाई क्लास
अपने आउट्फिट के साथ-साथ उर्फी जावेद, लेखक चेतन भगत को लताड़ने के चलते भी खबरों में बनी हुई हैं. चेतन भगत ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट में कहा था कि यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है. मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है. लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं. इससे उनपर बुरा असर पड़ रहा है, यूथ भटक रहा है. ये ठीक नहीं है.

उर्फी, चेतन की इस बात से भड़क गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खूब लताड़ा भी है. उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘जब अपने से आधी उम्र की लड़की को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में मैसेज कर रहे थे तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने भटकाया था? ऐसे ही आदमी होते हैं जो अपनी कमियों को मानने के बजाए औरतों को गलत ठकराते हैं. तुम बेगैरत हो तो इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें लड़की या उसके कपड़ों की गलती है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘फालतू में मुझे अपनी बातों में लेकर आए, मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनसे यंग लड़के भटक रहे हैं, ये सच में बकवास हरकत है. तुम्हारे जैसे लोग यूथ को बिगाड़ रहे हैं, मैं नहीं. तुम जैसे लोग लड़कों को ये सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों का ठीकरा औरतों और उनके कपड़ों पर फोड़ा जाता है.’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...