20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedटॉपलेस हुईं उर्फी जावेद, मोबाइल-चार्जर से बनाई बिकिनी, लिखा- फुली चार्जड

टॉपलेस हुईं उर्फी जावेद, मोबाइल-चार्जर से बनाई बिकिनी, लिखा- फुली चार्जड

Published on

उफ्फ…ग्लैमर गर्ल उर्फी जावेद के फैशन सेंस के क्या ही कहने. ब्लेड, रेजर, सेफ्टी पिन्स, बोरी, वायर, रस्सी, सिमकार्ड से ड्रेस बनाने के बाद अब उर्फी ने नया कारनामा कर दिया है. जिसकी कल्पना आप कभी नहीं कर सकेंगे वो उर्फी ने कर दिखाया है. उन्होंने मोबाइल और चार्जर का इस्तेमाल कर बिकिनी बनाई है.

उर्फी का नया लुक
फुली चार्जड उर्फी जावेद ने अपने नए लुक को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है. उर्फी जावेद ने चार्जर से बिकिनी की स्ट्रैप बनाई है और फ्रंट पर दो मोबाइल चिपकाए हैं. मोबाइल और चार्जर के वायर से बनी इस बिकिनी को ग्लैमर गर्ल ने ब्लू ब्लेजर और पैंट के साथ पहना है. उर्फी ने मिडिल पार्टेड हेयरबन बनाकर लुक को फॉर्मल बनाने की कोशिश की है. मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट हुआ उर्फी का ये लुक देख लोगों का सिर ही चकरा गया है.

मोबाइल-चार्जर से बनाई बिकिनी
कैप्शन में उर्फी ने लिखा है फुली चार्ज्ड. एक्ट्रेस का ये लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. उर्फी टशन में वॉक करती और स्टाइल मारती दिख रही हैं. उर्फी का ये अतरंगी आउटफिट देख लोग हैरान रह गए हैं. एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने डिस्लाइक बटन प्रेस करने की बात लिखी है. एक शख्स ने लिखा- मेरा भी फोन चार्ज कर देना उर्फी दीदी. यूजर्स ने इसे उर्फी की नई पागलपंती और नौटंकी भी कहा है. शख्स ने तो उर्फी को इंडिया से बाहर निकालने की भी मांग कर दी है. कई लोग हैं जिन्होंने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं. उर्फी जावेद को बुरा भला कहने में इन लोगों ने कसर नहीं छोड़ी.

उर्फी जावेद के इस रिस्की फैशन को सराहने वाले कम ही लोग हैं. उर्फी हमेशा से ही ऐसा एक्सपेरिमेंट करती रही हैं. ग्लैमर गर्ल का इस लुक को क्रिएट कर सनसनी मचाने का जो मकसद था उन्होंने मचा दी है. फैशन के नाम पर उर्फी का ऐसी अतरंगी हरकतें करना कईयों को रास नहीं आ रहा है. कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स पहले ही उर्फी से फैशन सेंस को डिजास्टर बता चुके हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...