4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद की UAE में एंट्री बैन? अतरंगी कपड़े नहीं नाम की...

उर्फी जावेद की UAE में एंट्री बैन? अतरंगी कपड़े नहीं नाम की वजह से हुई मुसीबत

Published on

उर्फी जावेद एक नई मुश्किल में फंस गई हैं. नहीं… नहीं…फिलहाल किसी सेलेब ने उन पर निशाना नहीं साधा है, ना ही टॉन्ट किया है. बल्कि ये परेशानी उर्फी की खुद की करनी की वजह से खड़ी हुई है. उर्फी को डर है कि अब वो कभी UAE नहीं जा पाएंगी. ये सारी परेशानी एक नए रूल की वजह से हुई है.

उर्फी ने रिसेन्टली एक पोस्ट शेयर किया, जहां उन्होंने बताया कि वो अब कभी यूएई यानी अरब देश नहीं जा सकेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि देश के नए रूल के मुताबिक, पासपोर्ट पर मेनशन सिंगल नाम वाले भारतीयों (जिन्होंने सरनेम नहीं लगाया) की अरब में एंट्री बैन कर दी गई है. उर्फी के भी पास्पोर्ट पर भी सिर्फ सिंगल नाम ही दर्ज है. इस बात की जानकारी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा- …तो मेरा ऑफिशियल नाम अब सिर्फ UORFI है , कोई सरनेम नहीं, मेरी लग गई.

दरअसल कुछ दिनों पहले ही उर्फी ने अपने नाम में बदलाव किया था. इस बदलाव के साथ ही उर्फी ने अपने नाम के अंग्रेजी के अक्षरों मे ‘O’ जोड़ा था. इसका मतलब उनका ऑफिशियल नाम ‘URFI’ नहीं बल्कि ‘UORFI’ है. उर्फी ने ये चेंजिस सभी ऑफिशियल और गवर्नमेंट से जुड़े दस्तावेजों पर करवाए थे. लिहाजा उर्फी ने अपने पासपोर्ट पर भी सिर्फ UORFI ही लिखवा दिया. उनके पासपोर्ट पर जावेद नहीं लिखा है. लेकिन इसी चेंज की वजह से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है.

21 नवंबर को एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस, ने ज्वाइंट सर्कुलर निकाला और ऐलान किया कि- वो भारतीय जिनके पासपोर्ट पर सिंगल नाम दर्ज है, उन्हें UAE इमीग्रेशन डिपार्टमेंट आगे जाने की पर्मिशन नहीं देगा. उन पैसेंजर्स को अस्वीकार्य यात्री घोषित कर दिया जाएगा. ये रूल उन्हीं लोगों पर मान्य होगा जो विसिटिंग वीजा, वीजा ऑन अराइवल या टेम्पोरेरी वीजा लेकर आते हैं. मतलब ये कि रूल उन्हीं लोगों के लिए है, जो घूमने फिरने या कुछ दिनों के लिए अरब आते हैं. अब ऐसे में इस खबर को जानकर उर्फी का डरना तो बनता ही हैं! वैसे, फिलहाल तो उर्फी आजकल टीवी के डेटिंग रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला में जमकर धूम मचा रही हैं. माना जा रहा है कि उन्हें यहां उनका प्यार भी मिल गया है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...