10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedक्लब में क्रेजी हुईं उर्फी ने फैंस को लगाया गले, फिर यूं...

क्लब में क्रेजी हुईं उर्फी ने फैंस को लगाया गले, फिर यूं किया धमाकेदार डांस

Published on

उर्फी जावेदकी पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद टीवी की संस्कारी बहू से फैशन क्वीन बन चुकी हैं. ये सच है कि उर्फी को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है. पर उर्फी के फैंस भी कम नहीं हैं. इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो है. वीडियो में उर्फी के फैंस उनके लिये क्रेजी दिखाई दे रहे हैं.

उर्फी के लिये क्रेजी हुए फैंस
उर्फी जावेद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वो हस्ती बन चुकी हैं, जिनका नाम ही काफी है. किसने सोचा था कि उर्फी अपने अतंरगी स्टाइल से लोगों को इंप्रेस कर डालेंगी. पर एक्ट्रेस ने ये कर दिखाया. कॉमन लोग ही नहीं, बल्कि अब तो बड़े-बड़े सेलेब्स भी उर्फी जावेद के फैशन स्टेटमेंट पर नजर बनाये रखते हैं. वहीं अब फैशन क्वीन का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उर्फी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा हो जायेगा.

उर्फी का लेटेस्ट वीडियो पुणे के एक क्लब का है. ग्रीन कलर की शिमरी आउटफिट में उर्फी जावेद बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उर्फी को देख कर उनके फैंस काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. उर्फी के लिये फैंस की दीवानगी साफ देखी जा सकती है. ऐसा लग रहा है कि जैसे ना जाने लोग कबसे उन्हें सामने से देखने के लिये बेताब बैठे थे.

उर्फी ने लुटाया फैंस पर प्यार
अपने लिये लोगों की मोहब्बत देख कर उर्फी जावेद बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. इसलिये वो भी कभी फैंस से हाथ मिला रही हैं, तो कभी करीब जाकर फोटो क्लिक करा रही हैं. उर्फी जावेद का ये अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में उर्फी को खुशी से डांस से करते हुए भी देखा जा सकता है.

वैसे तो उर्फी हमेशा ही हंसती-मुस्कुराती दिखती हैं, लेकिन अपने चाहने वालों से मिलकर उनके चेहरे पर एक अलग ही शाइन नजर आ रही है. उर्फी जावेद के चेहरे की हंसी बता रही है कि वो अपनी लोकप्रियता से बेहद खुश हैं. वैसे खुश होना लाजमी है. जब आप कम समय में अपनी मेहनत से किसी मुकाम तक पहुंचते हो, तो ऐसा सेलिब्रेशन बनता है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...