10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedनसीम संग वीडियो पर ट्रोल हुई थीं उर्वशी, कहा- 'मेरी टीम ने...

नसीम संग वीडियो पर ट्रोल हुई थीं उर्वशी, कहा- ‘मेरी टीम ने किया सब’

Published on

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। उर्वशी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला की इंस्टा स्टोरी पर पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह संग एक रोमांटिक फैन मेड एडिट वीडियो शेयर किया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब बिना कोई नाम लिए उर्वशी ने इस पर रिएक्ट किया है।

क्या है उर्वशी रौतेला की इंस्टा स्टोरी
हाल ही में उर्वशी रौतेला,पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह संग एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने कुछ फैन मेड एडिट वीडियोज (करीब 11-12) को मेरी और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के बिना शेयर किया था। मीडिया से रिक्वेस्ट है कि इस पर कोई न्यूज न बनाए। आप सभी का शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।’

नहीं किया नसीम का जिक्र
बता दें कि अपनी इंस्टा स्टोरी में उर्वशी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह का सीधे सीधे नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन उनकी इस इंस्टा स्टोरी को इससे ही जोड़कर देखा जा रहा है। याद दिला दें कि उर्वशी ने जो वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, वो किसी सोशल मीडिया यूजर ने बनाया था। ये वीडियो एडिटिड था, जिस में पहले जहां पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह नजर आते हैं तो वहीं उर्वशी के कुछ कैंडिड स्माइल करते हुए मैच देखते हुए वाले सीन्स हैं। वीडियो को ऐसे एडिट किया गया है, जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उर्वशी और नसीम एक दूसरे को देखकर ही रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं वीडियो के साथ बैकग्राउंड में आतिफ असलम का गाना ‘कोई तुझको ना मुझसे चुरा ले’ बज रहा था।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...