8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका का वीजा बुलेटिन जारी, भारतीय वर्कर्स को ग्रीन कार्ड के लिए...

अमेरिका का वीजा बुलेटिन जारी, भारतीय वर्कर्स को ग्रीन कार्ड के लिए कितना करना होगा इंतजार?

Published on

अमेरिका के विदेश विभाग ने मार्च 2025 के लिए वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है। इसमें रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए ‘फाइनल एक्शन डेट’ में बदलाव देखने को मिला है। अमेरिका में नौकरी करने वाले भारतीय वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंसी भी दी जाती है। इसके लिए उन्हें एक कार्ड मिलता है, जो ग्रीन कार्ड के तौर पर जाना जाता है। रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड हासिल करने में भारतीय सबसे आगे रहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है।

रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड की कुछ कैटेगरी में ‘फाइनल एक्शन डेट’ आगे बढ़ी है। भारतीयों के लिए EB-2 और EB-3 कैटेगरी के लिए ‘फाइनल एक्शन डेट’ छह हफ्ते आगे बढ़ गया है। वहीं EB-1 और EB-5 कैटेगरी में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वीजा बुलेटिन उन लोगों के लिए बेहद जरूरी होता है, जो ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हैं। इसके जरिए उन्हें ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने और अपने वीजा स्टेटस को बदलने के समय में बारे में जानकारी मिलती है।

US वीजा बुलेटिन में क्या बदलाव दिखा?
भारतीय आवेदकों के लिए EB-2 कैटेगरी का ‘फाइनल एक्शन डेट’ 1 दिसंबर, 2012 हो गया है। इसी तरह से EB-3 प्रोफेशनल्स और स्किल वर्कर्स के लिए ‘फाइनल एक्शन डेट’ 1 फरवरी, 2013 हो गया है। EB-3 अन्य वर्कर्स कैटेगरी के लिए भी डेट छह हफ्ते आगे बढ़कर 1 फरवरी, 2013 हो गई है। USCIS ने कहा है कि मार्च में, वह उन लोगों के ‘एंप्लॉयमेंट-बेस्ड एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस एप्लिकेशन’ को स्वीकार करेगा, जिनकी ‘प्राइऑरिटी डेट’ ‘फाइनल एक्शन डेट’ से पहले की है।

EB-4 कैटेगरी के लिए ‘फाइनल एक्शन डेट’ लगभग डेढ़ साल पीछे जाकर 1 अगस्त, 2019 हो गई है। विदेश विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में यह कैटेगरी अनुपलब्ध हो सकती है। सबसे ज्यादा हैरानी EB-5 कैटेगरी को लेकर हुई है, जिसमें किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। बता दें कि एंप्लॉयमेंट बेस्ड (EB) कैटेगरी पांच तरह की है, जिसमें स्किल वर्कर्स से लेकर अमेरिका में निवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं।

वीजा बुलेटिन से जुड़ी जरूरी बातें
अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करने की सोच रहे लोगों के लिए वीजा बुलेटिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें दो मुख्य तरह की जानकारी होती है: ‘डेट्स ऑफ फाइलिंग’ और ‘फाइनल एक्शन डेट’। ‘डेट्स ऑफ फाइलिंग’ बताता है कि आवेदक अपने वीजा स्टेटस को बदलने के लिए कब आवेदन जमा कर सकता है। ये आवदेकों को उनकी वीजा कैटेगरी और देश के आधार पर आवदेन करने का सही समय निर्धारित करने में मदद करता है।

‘फाइनल एक्शन डेट’ ग्रीन कार्ड को लेकर किए गए आवेदन की मंजूरी और परमानेंट रेजिडेंसी हासिल करने के लिए अनुमानित वेटिंग टाइम बताता हैं। ये वीजा कैटेगरी और राष्ट्रीयता के आधार पर एक कतार प्रणाली की तरह काम करता है, जो दर्शाता है कि आवेदक अपने आवेदन की प्रक्रिया कब पूरी होने की उम्मीद कर सकते हैं। जिस किसी को भी ग्रीन कार्ड मिल जाता है, उसे अपना वीजा स्टेटस बदलना पड़ता है। जैसे अगर कोई H-1B वीजा पर है, तो उसे ग्रीन कार्ड मिलने के बाद सरकार को सूचित करना पड़ता है कि अब वह परमानेंट रेजिडेंट हो गया है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...