7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'एक्ट्रेसेज को करते थे इस्तेमाल', बॉलीवुड में हीरो से कम पैसे मिलने...

‘एक्ट्रेसेज को करते थे इस्तेमाल’, बॉलीवुड में हीरो से कम पैसे मिलने की बात पर बोलीं मंदाकिनी

Published on

वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी ने साल 1985 में मेरा साथी फिल्म से बॉलावुड में डेब्यू किया था. लेकिन पहचान उन्हें राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी. उस दौर के कम समय की हिट एक्ट्रेस मानी जाने वाली मंदाकिनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने खुलासा किया है कि उस समय एक फीमेल एक्टर को फिल्म करने के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये ही मिलते थे.

बॉलीवुड में आई-कैंडी होती थीं एक्ट्रेसेज
ये बातें कई बार बॉलीवुड के बारे में कही जाती है कि एक्ट्रेसेज को आईकैंडी की तरह देखा जाता रहा है. उन्हें हीरो के मुकाबले कम आंका जाता है, वहीं वेतन भी हीरो के मुकाबले में आधा मिलता है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने बताया कि उस दौर में एक्ट्रेस को ज्यादा फीस नहीं दी जाती थी. उनका सिर्फ इस्तेमाल किया जाता था. मंदाकिनी ने कहा- ”हमारे दिनों में हीरोइन्स बहुत ज्यादा डिमांड में नहीं थीं. उन्हें सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन्स के लिए यूज किया जाता था. जब हम फिल्मों में काम किया करते थे. हमें पूरी फिल्म के लिए सिर्फ एक से डेढ़ लाख ही फीस मिला करती थी.”

कमबैक की प्लानिंग
इससे पहले भी एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने अपने कमबैक को लेकर बात की थी. मंदाकिनी ने बताया था कि उनके दिमाग में बहुत पहले से ही अपनी वापसी को लेकर प्लानिंग कर ली थी. मंदाकिनी ने कहा था कि- ये मेरे दिमाग में था कि मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं तो मैं फिल्मों में वापसी कर सकती हूं. मैं इस बारे में तब से सोच रही थी, जब से मैं साजन से मिली थी. हम एक दूसरे को अपनी शुरुआती दिनों से जानते हैं. जब हम पहली बार मुंबई आए थे. उन्होंने तुरंत मुझे इस गाने का आइडिया दिया था.

राम तेरी गंगा मैली से बेंचमार्क सेट करने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने कई फिल्में की. लेकिन जल्द ही शादी कर बॉलीवुड को अलविदा भी कह दिया. आखिरी बार मंदाकिनी 1996 में आई जोरदार में दिखी थी. लंबे समय के बाद मंदाकिनी ने मां ओ मां से इंडस्ट्री में वापसी की. मंदीकिनी ने इस गाने के साथ ही अपने बेटे रबिल ठाकुर को भी लॉन्च किया है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...