18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedवरुण कुलकर्णी की किडनी खराब, शाहरुख की 'डंकी' में दिखे थे एक्टर,...

वरुण कुलकर्णी की किडनी खराब, शाहरुख की ‘डंकी’ में दिखे थे एक्टर, मेडिकल बिल चुकाने के लिए दोस्त ने मांगी मदद

Published on

शाहरुख खान और विक्की कौशल स्टारर ‘डंकी’ में नजर आए एक्टर वरुण कुलकर्णी इस वक्त बड़ी मुश्किल में हैं। वह किडनी की खराब हो गई है और डायलिसिस पर हैं। इस वजह से उन पर आर्थिक संकट आ गया है। वरुण कुलकर्णी का हफ्ते में दो दिन डायलिसिस हो रहा है और वह मेडिकल बिल के पैसे तक नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में दोस्त रोशन शेट्टी ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है।

वरुण कुलकर्णी को हाल ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत खराब है। रोशन शेट्टी ने दोस्त वरुण के बारे में हेल्थ अपडेट दिया है और साथ ही लोगों से इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद करने की अपील भी की है।

अस्पताल से वरुण कुलकर्णी की तस्वीरें, हफ्ते में 2 दिन डायलिसिस
रोशन शेट्टी ने वरुण कुलकर्णी की अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बिस्तर पर लेटे हैं और डायलिसिस की मशीन लगी है। उन्होंने साथ में लिखा है, ‘मेरे प्यार दोस्त और थिएटर को-एक्टर वरुण कुलकर्णी अभी किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हम पैसे जुटाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, पर इसके बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें रेगुलर मेडिकल केयर और हफ्ते में दो-तीन बार डायलिसिस के लिए इमरजेंसी हॉस्पिटल विजिट की जरूरत होती है। अभी दो दिन पहले, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।’

वरुण कुलकर्णी के लिए मांगी आर्थिक मदद, मेडिकल बिल चुकाने में दिक्कत
रोशन शेट्टी ने आगे लिखा है, ‘वरुण कमाल के एक्टर ही नहीं, बल्कि नेकदिल और निस्वार्थ भाव वाले इंसान हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और तमाम मुश्किलों का सामना कर थिएटर के अपने पैशन को पूरा कर रहे हैं। लेकिन एक कलाकार की जिंदगी में आर्थिक मुश्किलें भी होती हैं और इस समय वरुण को आपके सहयोग की जरूरत है।’

बताया कैसे करें मदद
रोशन शेट्टी ने पोस्ट में आगे लिखा कि वह, उनके दोस्त और अन्य शुभचिंतक इस मुश्किल वक्त में वरुण कुलकर्णी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आप वरुण या रिया को पर्सनली जानते हैं तो सीधे उन्हें पैसों की मदद कर सकते हैं। नहीं तो साथ में वह एक कीटो लिंक भी दे रहे हैं, जहां पेमेंट की जा सकती है।

इन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखे वरुण कुलकर्णी
मालूम हो कि वरुण कुलकर्णी ने ‘डंकी’ में एक छोटा सा रोल प्ले किया था। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में तापसी पन्नू भी थीं। इस फिल्म के अलावा वरुण कुलकर्णी ‘स्कैम 1992’ और ‘द फैमिली मैन’ में भी नजर आए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...