4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedविवेक अग्निहोत्री ने IFFI के जूरी हेड नदाव लैपिड को सुनाई खरी-खोटी,...

विवेक अग्निहोत्री ने IFFI के जूरी हेड नदाव लैपिड को सुनाई खरी-खोटी, ‘सच और झूठ’ पर किया ट्वीट

Published on

11 मार्च 2022 को रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस समय फिर चर्चा में है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड और इजरायल के फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने फिल्म को ‘वल्गर’ कहा, जिसके बाद हंगामा मच गया। एक तरफ इजरायली राजदूत ने नदाव के बयान की निंदा की और माफी मांगी, दूसरी तरफ फिल्म की टीम ने पलटवार कर करारा जवाब दिया। अब विवेक अग्निहोत्री ने भी नदाव लैपिड पर तंज कसा है। उन्होंने ‘सच और झूठ’ को लेकर ट्वीट किया है, जो वायरल हो रहा है।

बीते सोमवार (28 नवंबर) को गोवा में 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2022) का समापन समारोह आयोजित हुआ था। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़े नेता और सिलेब्स मौजूद थे। इसी दौरान IFFI के जूरी हेड नदाव लैपिड ने कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स मूवी देखकर हम सभी डिस्टर्ब हो गए थे। हमें ये मूवी वल्गर और प्रोपगैंडा बेस्ड लगी। ये हैरान करने वाली थी और इतने बड़े फिल्म फेस्टिवल के लिए ये मूवी सही नहीं है।’

विवेक अग्निहोत्री ने दिया करारा जवाब
नदाव लैपिड के इस बयान के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘सत्य सबसे खतरनाक है। यह लोगों से झूठ बुलवा सकता है।’ इसके साथ डायरेक्टर ने #CreativeConsciousness भी लिखा है।

अनुपम खेर ने भी लताड़ा
विवेक अग्निहोत्री के अलावा ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अनुपम खेर ने भी नदाव लैपिड को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये प्री-प्लान्ड है, क्योंकि तुरंत टूलकिट गैंग एक्टिव हो गया। ये बेहद शर्मनाक बयान है, जिसका माकूल जवाब दिया जाएगा। भगवान उन्हें (नदाव लैपिड) को अक्ल दें।’

दर्शन कुमार ने कहा- सच्चाई को दिखाती है फिल्म
अनुपम खेर के अलावा फिल्म में काम करने वाले एक्टर दर्शन कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘हर किसी का अपना ओपिनियन होता है, लेकिन इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि द कश्मीर फाइल्स ऐसी फिल्म है, जो कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाती है। वो अभी भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ये अश्लीलता नहीं, बल्कि सच्चाई पर आधारित मूवी है। ये वास्तविकता दिखाती है।’

अशोक पंडित ने की आलोचना
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी IFFI के जूरी हेड के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लाखों कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाना एक सच है, अश्लीलता नहीं। मैं एक कश्मीरी पंडित होने के नाते इस शर्मनाक एक्ट की निंदा करता हूं।’

स्वरा भास्कर का ट्वीट
एक तरफ जहां अनुपम खेर से लेकर दर्शन कुमार तक ने नदाव लैपिड की आलोचना की है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने एक आर्टिकल को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘जाहिर तौर पर ये दुनिया के लिए बहुत स्पष्ट है।’

फिल्म में बर्बरता और पलायन का दर्द
‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती सहित कई स्टार्स ने दमदार एक्टिंग की है। इसमें 90 के दशक में घाटी में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता, अत्याचार और पलायन के दर्द को दिखाया गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...