13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedविवेक अग्निहोत्री का पुराना ट्वीट हुआ वायरल तो बॉलीवुड एक्टर ने कसा...

विवेक अग्निहोत्री का पुराना ट्वीट हुआ वायरल तो बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज

Published on

साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को जी सिने अवॉर्ड्स 2023 से नवाजा गया है। फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एक्टर समेत बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान ने भी अग्निहोत्री पर तंज कसा है।

दरअसल विवेक अग्निहोत्री का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने Zee Cine Awards को स्वांग बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस अवॉर्ड को बैन कर देना चाहिए। लेकिन अब ये अवॉर्ड मिलने पर अग्निहोत्री ने इस अवॉर्ड का आभार व्यक्त किया है। इसी को लेकर केआरके ने कहा है कि विवेक अग्निहोत्री को अपनी बात पर टिके रहना चाहिए।

केआरके ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर का नया और पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,”भाई विवेक अग्निहोत्री कम से कम एक बार तो अपनी बात पर टिके रहो। खुद ही जलील होते रहते हो।” केआरके के ट्वीट पर अन्य लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिनमें से कुछ यूजर्स केआरके की खिंचाई कर रहे हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
राष्ट्रभक्त नाम के यूजर ने लिखा,”सर इसमें गलत क्या है? पहले केआरके को थर्ड ग्रेड का हीरो मानते थे लोग, लेकिन अब आप सही रिव्यू करते हो तो फर्स्ट ग्रेड में आ गए। उसी तरह पहले ये अवॉर्ड बायस्ड थे, अब नहीं है। समझ गए होंगे। अगर नहीं तो थर्ड ग्रेड में ही रहिए। पूनम नाम की यूजर ने लिखा,”ये तो तुमने कॉपी किया है, अपना कुछ लिखो।” वहीं अन्य यूजर ने लिखा,”जहां वजन,वहां भजन वाले लोग हैं ये।”

विवेक अग्निहोत्री का पुराना ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री ने कई सालों पहले अपने ट्वीट में लिखा था,”जी सिने अवॉर्ड स्वांग है और कुछ भी नहीं। ऐसे प्रचार करने वाले अवॉर्ड को बैन करने का प्रावधान होना चाहिए।” वहीं अब उन्होंने अवॉर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है,”घोषणा और आभार: लोगों की फिल्म #TheKashmirFiles ने #ZeeCineAwards2023 में बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड जीता है।”हम यह अवॉर्ड शहीद संजय शर्मा को डेडिकेट करते हैं जिन्होंने कल कश्मीर में धार्मिक आतंकवाद के लिए अपनी जान की आहुति दे दी।”

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...