25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedकिस रंग की कारें सबसे ज्यादा क्रैश होती हैं? आंकड़े देख रह...

किस रंग की कारें सबसे ज्यादा क्रैश होती हैं? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

Published on

नई दिल्ली,

कार लेने से पहले हर कोई उसके रंग के पीछे भागता है. किसी को व्हाइट (White) कलर की कार सबसे ज्यादा पसंद आती है, तो किसी को गहरे रंग की कारें ज्यादा भाती हैं. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि काले रंग (Black Color) की कार को सबसे ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है, तो आप हैरान हो जाएंगे. आप सवाल भी करेंगे कि इसके पीछे क्या लॉजिक है?

कार..रंग और खतरा
दरअसल, World of Statistics की रिपोर्ट को मानें तो काले रंग की कार को 47% से अधिक क्रैश होने का खतरा रहता है. जबकि ग्रे रंग की कार में 11%, सिल्वर में 10%, ब्लू और लाल रंग की कार में 7-7 फीसदी क्रैश होने का खतरा रहता है. World of Statistics ने अपने ट्विटर हैंडल इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी है
इसके अलावा बताया गया है कि सबसे कम किस रंग के कार सबसे कम क्रैश होने का खतरा रहता है. इसमें सफेद (White) को ऊपर रखा गया है, उसके बाद Yellow, Orange और Gold को स्थान दिया गया है.

आनंद महिंद्रा ने बताया गलत
वहीं World of Statistics की इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसे सफेद झूठ बताया है. उन्होंने आंकड़े को खारिज करते हुए लिखा है कि इस तरह के झूठ ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है. आखिर में उन्होंने इस आंकड़े को बिना हाथ-पैर का ठहराते हुए लिखा है- कुछ भी? यानी उन्हें इस रिपोर्ट पर यकीन नहीं है.

हालांकि हम भी इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करते हैं. लेकिन एक सच यह भी है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा सफेद रंग की कारों पर भरोसा जताया जाता है. वहीं, भारत में पहली कार खरीदने वाले हर 10 लोगों में से 4 लोग सफेद रंग की कार घर ले आते हैं. BASF की Color Report 2021 for Automotive OEM Coatings की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 40 फीसदी सफेद रंग की कार पसंद की जाती है. उसके बाद 15 फीसदी ग्रे रंग की कारें बिकती हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...