7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedडॉनल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या बोल दिया कि एक झटके में अरबों...

डॉनल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या बोल दिया कि एक झटके में अरबों रुपये डूबे, मार्क जकरबर्ग की आफत में पड़ी जान

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) की पेरेंट फर्म मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) का एक बयान रहा। राष्ट्रपति चुनावों में ताल ठोक रहे ट्रंप ने फेसबुक को जनता का दुश्मन बताया है। इससे मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में करीब 4.42 फीसदी गिरावट आई। इस गिरावट से कंपनी के फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जकरबर्ग की नेटवर्थ में सोमवार को 7.85 अरब डॉलर यानी करीब 6,49,59,33,87,500 रुपये की गिरावट आई। जकरबर्ग 174 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के चौथे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 45.6 अरब डॉलर की तेजी आई है।

जनवरी 2021 में ट्रंप के चुनाव हारने के बाद कैपिटोल में हुई हिंसा के बाद फेसबुक ने ट्रंप पर दो साल का बैन लगा दिया था। फेसबुक ने फरवरी 2023 में ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिया था। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि फेसबुक ईमानदार नहीं है। मुझे लगता है कि फेसबुक देश के लिए बहुत खराब है खासकर चुनावों में इसकी भूमिका संदिग्ध है।’ उनके इस बयान से सोमवार को एक समय फेसबुक का शेयर पांच फीसदी गिर गया था। बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। इस गिरावट से मेटा का मार्केट कैप भी 1.232 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यह दुनिया की सातवीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी है।

13% हिस्सेदारी
जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स में करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने साल 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम में अपने तीन दोस्तों के साथ फेसबुक की स्थापना की थी जो आज दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट है। जकरबर्ग साल 2007 में 23 साल की उम्र में दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर बन गए थे। उन्होंने मई 2012 में फेसबुक को पब्लिक कराया जो उस समय सबसे बड़ा टेक आईपीओ था। साल 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 117 अरब डॉलर रहा और इसके मंथली यूजर्स 3.7 अरब थे। जकरबर्ग आज दुनिया के चौथे बड़े रईस हैं। उनसे आगे बर्नार्ड आरनॉल्ट, जेफ बेजोस और एलन मस्क हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...