10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedफ्लिपकार्ट, बिगबास्केट ने ऐसा क्‍या कर दिया क‍ि चुनाव आयुक्त के पास...

फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट ने ऐसा क्‍या कर दिया क‍ि चुनाव आयुक्त के पास पहुंची शिकायत? पूरा माजरा

Published on

नई दिल्ली

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और टाटा समूह की इकाई बिगबास्केट के खिलाफ तमिलनाडु राज्य चुनाव आयुक्त बी कोठी निर्मलसामी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। इन कंपनियों ने मतदान के दिन यानी 19 अप्रैल को भी राज्य में डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के जरिये सामान की डिलीवरी करने की बात कही है। जबकि उस दिन मतदान होने की वजह से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।बुधवार को तमिलनाडु राज्य चुनाव आयुक्त बी कोठी निर्मलसामी के समक्ष दायर शिकायत में चेन्नई हाईकोर्ट के वकील के नरसिम्हन ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से चुनाव के दिन 19 अप्रैल को छुट्टी होने की घोषणा के बावजूद फ्लिपकार्ट और बिगबास्केट ऑर्डर की गारंटीकृत डिलीवरी का वादा कर रही हैं। नरसिम्हन ने कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए 19 अप्रैल को ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रयूमेन्ट एक्ट 1881’ की धारा 25 के तहत आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

श‍िकायत में और क्‍या?
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास विभाग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आईटी कंपनियों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए 19 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश अनिवार्य कर दिया है।

शिकायत में कहा गया है, ‘निर्देश के बावजूद यह हमारे संज्ञान में आया है कि फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन डिलीवरी मंच 19 अप्रैल को डिलीवरी सेवाओं की गारंटी दे रही हैं। यह डिलीवरी कर्मियों के अधिकारों के उल्लंघन के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करता है, खासकर उन लोगों के अधिकारों के उल्लंघन के बारे में जो इन मंचों के परिचालन के अभिन्न अंग हैं।’शिकायतकर्ता ने मतदान के दिन गारंटीकृत डिलीवरी के ई-कॉमर्स के दावों की जांच करने और सभी श्रमिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है, चाहे उनका मूल राज्य कुछ भी हो।

फ्ल‍िपकार्ट ने द‍िया यह जवाब
संपर्क करने पर फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह केवल पात्र कर्मचारियों को सवैतनिक छुट्टियां दे रही है। फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट समूह में हम मतदान दिवस के संबंध में अधिकारियों की ओर से दिए गए सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। सभी पात्र कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सवैतनिक अवकाश दे रहे हैं। इसके अलावा हमने जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं और कर्मचारियों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...