12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedयुद्ध के बाद अब क्या होगा? इजराइल में है इन 10 भारतीय...

युद्ध के बाद अब क्या होगा? इजराइल में है इन 10 भारतीय कंपनियों का बड़ा कारोबार

Published on

नई दिल्ली,

इजराइल और फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास के बीच जंग जारी है. बीते शनिवार को ताबड़तोड़ हमले कर Hamas ने इजराइल में तबाही मचाई, तो इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए Israel ने अपनी पूरी ताकत हमास के खिलाफ झोंक दी है. इस युद्ध में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हर ओर बम-गोले, रॉकेट और गोलियों की तड़तड़ाहट देखने को मिल रही है. इजराइल के हमले से गाजा पट्टी (Gaza Patti) में टूटकर बिखरी इमारतें और धुंआ-धुंआ नजर आ रहा है.

इस जंग के बढ़ने से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में है, वहीं उन भारतीय कंपनियों के लिए भी ये संकट खड़ा कर सकता है, जिनका इजराइल (Indian Companies In Israel) से सीधा कनेक्शन है. सोमवार को इसका नजारा इनके शेयरों में आई भारी गिरावट के तौर पर देखने को मिला था. ऐसी ही 10 कंपनियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं…

इजराइल-हमास में जंग तेज
इजराइल और हमास युद्ध के ताजा हालातों की बात करें तो दोनों ओर से हमला जारी है. इजराइली बमबारी ने हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी में भारी तबाही मचाई है और मीडिया ने दावा किया है कि Hamas के 1500 आतंकियों को मार गिराया गया है. हमास के हमले में भी अब तक 800 से ज्यादा इजराइली लोगों की जान जा चुकी है. सार्वजनिक संपत्ति को दोनों ही ओर भारी नुकसान पहुंचा है. दुनिया के तमाम देश इस जंग को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं इस जंग का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है. अगर बात करें भारतीय कंपनियों की, तो जिन कंपनियों का सीधा कनेक्शन इजराइल से है, उनके शेयरों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और जंग बढ़ने की आशंका से इन कंपनियों के बिजनेस पर संकट बढ़ने की संभवना बढ़ती जा रही है.

इन कंपनियों का Israel में कारोबार
भारत के साथ इजराइल के अच्छे संबंध हैं और दोनों ही देशों का व्यापारिक रिश्ता भी गहरा है. एक ओर जहां 500 से ज्यादा इजराइली कंपनियों का भारत में बिजनेस हैं, तो कई भारतीय कंपनियां भी इजराइल में बिजनेस कर रही हैं. कुछ प्रमुख कंपनिोयं की बात करें तो Gautam Adani के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) की हाइफा पोर्ट में 70 फीसदी हिस्सेदारी है. जंग के हालात में सोमवार को कंपनी का शेयर (Adani Ports Share) का शेयर 5.09 फीसदी टूटकर 788.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, मंगलवार को इसमें तेजी देखने को मिल रही है.

इजराइल में बिजनेस करने वाली दूसरी बड़ी कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharma) है. इस फार्मा कंपनी के शेयर भी सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए थे. सन फार्मा के बिजनेस की बात करें, तो इजराइल की दिग्गज दवा कंपनी टैरो फार्मास्युटिकल्स में Sun Pharma बड़ी स्टेकहोल्डर है. हमास के हमले और इजराइल के पलवार से शुरू हुआ युद्ध अगर और आगे बढ़ता है, तो इसका असर कंपनी बिजनेस पर दिखाई दे सकता है. फार्मा सेक्टर में अन्य भारतीय कंपनियों का भी इजराइल कनेक्शन है, जिसमें डॉ रेड्डी (Dr Reddy) और ल्यूपिन (Lupin) जैसे नाम शामिल हैं.

आईटी कंपनियों का फैला है कारोबार
आईटी सेक्टर में भारत की बड़ी कंपनियों का कारोबार भी इजराइल में फैला हुआ है. इसमें Tata Group की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और विप्रो (Wipro) जैसी कंपनियां शामिल हैं. जंग के हालात में इन कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिल सकता है. टीसीएस के इजराइल में करीब 1000 कर्मचारी काम कर रहे हैं.

बैंकिंग-ज्वैलरी कंपनियों पर बढ़ेगा दबाव!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की भी इजराइल में मौजूदगी हैं और यहां जारी युद्ध से कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है. सोमवार को SBI Share 1.53 फीसदी तक टूट गए थे. इसके अलावा इस जंग से भारत और इजराइल के बीच रत्न व आभूषण के कारोबार से जुड़ी कंपनियों पर असर पड़ सकता है.

बता दें दोनों देशों के बीच इस सेक्टर में कुल कारोबार 2022-23 में 2.04 अरब डॉलर रहा था, जबकि 2021-22 में यह 2.8 अरब डॉलर रहा था. इस सेक्टर की बड़ी कंपनी कल्यान ज्वैलर्स पर भी दवाब देखने को मिल रहा है.

Latest articles

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...