11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedक्या खाएगी जनता? महंगाई आउट ऑफ कंट्रोल, 15 महीने में सबसे ऊपर

क्या खाएगी जनता? महंगाई आउट ऑफ कंट्रोल, 15 महीने में सबसे ऊपर

Published on

नई दिल्ली,

सब्जियों की बढ़ी कीमतों के कारण जुलाई में खुदरा महंगाई दर ने 15 महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई है. जून के महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स बेस्ड इन्फ्लेशन 4.87 फीसदी रही थी. वहीं, पिछले साल जुलाई के महीने में 6.71 फीसदी रही थी. जुलाई 2023 से पहले खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2022 में सबसे हाई 7.79 फीसदी पर थी. जुलाई में कंज्यूमर फूड इंडेक्स इन्फ्लेशन बढ़कर 11.51 फीसदी पर पहुंच गई. जबकि खाद्य और पेय पदार्थों के बास्केट में मुद्रास्फीति बढ़कर 10.57 फीसदी हो गई. सब्जियों की खुदरा मुद्रास्फीति जून में -0.93 फीसदी थी. जुलाई में ये बढ़कर 37.34 फीसदी हो गई.

कब तक कम होगी महंंगाई?
बिजनेस टुडे के अनुसार, Acuité Ratings & Research के रिसर्च प्रमुख सुमन कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी राय में सब्जियों की खेती के छोटे चक्र और सरकार की ओर से कीमतों को कम करने के लिए कुछ कदमों के साथ सब्जियों के भाव का इतना उच्च स्तर नवंबर-दिसंबर 2023 से आगे कायम रहने की संभावना नहीं है. इसलिए, खाद्य मुद्रास्फीति दो से तीन महीनों के बाद कम होने की संभावना है.

रिजर्व बैंक की बढ़ेगी टेंशन
खुदरा महंगाई के ताजा आंकड़ों ने रिजर्व बैंक की टेंशन बढ़ा दी है. लगातार चार महीने तक काबू में रहने के बाद खुदरा महंगाई दर ने एक बार फिर से छलांग लगाई है. जुलाई के महीने में खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य 2-6 फीसदी के आंकड़े को पार कर गई है. बता दें कि हाल ही में संपन्न हुई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया था. लक्ष्य से ऊपर महंगाई दर के जाने के बाद रिजर्व बैंक पर रेपो रेट में इजाफा करने का दबाव बन सकता है.

थोक महंगाई दर घटी
हालांकि, दूसरी ओर आज ही आए थोक महंगाई दर के आंकड़े राहत के संकेत दे रहे हैं. थोक महंगाई के मोर्चे पर लोगों को जुलाई के महीने में राहत मिली है. होलसेल प्राइस इंडेक्स जुलाई में भी नेगेटिव जोन में बरकार रही. थोक महंगाई दर में -1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जून के महीने में थोक महंगाई दर -4.12 फीसदी घटी थी. ये लगातार चौथा महीना है, जब फूड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने के बीच थोक महंगाई दर इंडेक्स शून्य से नीचे है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...