10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजब किडनैप हो गए गौतम अडानी, मुंबई हमले के समय बेसमेंट में...

जब किडनैप हो गए गौतम अडानी, मुंबई हमले के समय बेसमेंट में छिपे… दूसरे सबसे रईस शख्स की सच्ची कहानी

Published on

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़ अडानी दूसरे नंबर पर आए हैं। गौतम अडानी 20 साल की उम्र में ही मिलियनेयर बन गए थे। उन्होंने बीच में ही अपना स्कूल छोड़ दिया था। वहीं, गौतम अडानी एक बार किडनैप भी हो गए थे। आइए गौतम अडानी से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, बेजोस और अडानी की संपत्ति में अधिक अंतर नहीं है। इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति 147 अरब डॉलर है। वहीं, बेजोस की संपत्ति भी करीब 147 अरब डॉलर ही है। इन दोनों की संपत्ति में हुए पिछले बदलाव की बात करें, तो अडानी की संपत्ति में 2.12 अरब डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 2.74 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस साल की परफॉर्मेंस को देखें, तो इस साल अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में 70.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल अब तक 45.5 अरब डॉलर की गिरावट हुई। एलन मस्क इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं और गौतम अडानी से काफी आगे हैं। उनकी कुल संपत्ति 264 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 6.44 अरब डॉलर की गिरावट आई।

जानिए क्या है उनकी सफलता का मंत्र
गौतम अडानी की इस व्यापक सफलता के पीछे क्या मंत्र है, इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सफलता के पीछे एक मंत्र है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पूरे जीवन में कभी भी परिणामों के प्रति जुनूनी नहीं हुआ। मैं रिजल्ट की परवाह किये बिना सिर्फ प्रयास करते रहने पर ध्यान देता हूं।’

मुंबई हमलों में मौत के मुंह से बचकर निकले
मुंबई हमलों में गौतम अडानी मौत के मुंह से बचकर निकले थे। 26 नवंबर 2008 को गौतम अडानी ताज होटल मुंबई में डिनर कर रहे थे। उस दिन होटल पर आतंकी हमला हुआ था। अडानी अन्य मेहमानों के साथ बेसमेंट में छिप गए थे। अडानी ने बताया था कि उन्होंने सिर्फ 15 फीट की दूरी से मौत को देखा था। आतंकियों ने इस हमले में 160 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी।

स्कूल ड्रॉपआउट हैं गौतम अडानी
गौतम अडानी ने बीच मे ही स्कूल छोड़ दिया था। वे अहमदाबाद के सीएन विद्यालय के वाणिज्य विभाग से स्कूल ड्रॉपआउट हैं। अन्हें मुंबई में हीरों का कारोबार काफी आकर्षित करता था, तो वे इसी में हाथ आजमाने लगे। सिर्फ तीन साल में उन्होंने इस कारोबार में महारत हासिल कर ली।

शुरू से ही देखा करते थे बड़े सपने
अडानी शुरू से ही बड़े सपने देखा करते थे। अपने स्कूल के दिनों में वे एक बार गुजरात का कांडला पोर्ट देखने गए थे। वहां का नजारा देखकर उन्होंने फैसला कर लिया था कि वे भी अपनी लाइफ में कुछ ऐसा ही बनाएंगे या इससे भी बड़ा। आज अडानी ग्रुप के पास कई बंदरगाह हैं।

छोटी सी उम्र में बन गए थे मिलियनेयर
गौतम अडानी 20 साल की उम्र में ही मिलियनेयर बन गए थे। यह पैसा उन्होंने खुद कमाया था। गौतम अडानी एक टैक्सटाइल बिजनेस फैमिली में पैदा हुए थे। लेकिन उनकी फैमिली बिजनेस में कोई रूची नहीं थी। उन्होंने मुंबई में एक डायमंड ब्रोकर के रूप में काम किया और तीन साल में ही एक मिलियन कमा लिए।

एक बार किडनैप भी हुए थे अडानी
गौतम अडानी एक बार किडनैप हो गए थे। साल 1998 में उनकी संपत्ति के बारे में अखबारों में खबरें छपी थीं। इसके बाद अंडरवर्ल्ड के डॉन फजलू रहमान ने 1.5 मिलियन डॉलर की फिरौती के लिए उनका अपहरण कर लिया था।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...