13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedजब साइलेंट पर रखें फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज, सरकार...

जब साइलेंट पर रखें फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज, सरकार ने क्यों भेजा मैसेज?

Published on

नई दिल्ली,

मंगलवार को दोपहर अचानक के कई लोगों के फोन से अजीब आवाज आने लगी. ये आवाज किसी अलर्ट साइरन की तरह थी, जो इमरजेंसी के वक्त सुनाई देते हैं. ये आवाज स्मार्टफोन से आ रही थी. दरअसल, लोगों के स्मार्टफोन को एक अलर्ट मैसेज आ रहा था. इस अलर्ट की वजह से साइलेंट पर रखा फोन भी बज उठा.

अगर आपके फोन पर भी इस तरह का कोई मैसेज आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ये अलर्ट मैसेज डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की ओर से भेजा जा रहा है, जो एक सैंपल टेस्टिंग का हिस्सा है. ये एक पैन-इंडिया अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है, जो सभी यूजर्स को धीरे-धीरे भेजा जा रहा है.

क्या है इस अलर्ट मैसेज का मतलब?
अलर्ट मैसेज Emergency alert: Extreme के नाम से आ रहा है. इसमें लिखा हुआ है कि ये एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम द्वारा भेजा गया है. इस मैसेज को इग्नोर कर दें. इस पर किसी ऐक्शन की जरूरत नहीं है. इस मैसेज को पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट करने के लिए भेजा गया है. इसका उद्देश्य पब्लिक सेफ्टी को बेहतर करना और उन्हें इमरजेंसी के वक्त समय से अलर्ट प्रोवाइड करना है.

इस सेल अलर्ट मैसेज को सिर्फ फोन पर ही नहीं बल्कि स्मार्टवॉच पर भी भेजा गया है. नए अलर्ट सिस्टम को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये डिवाइस के साइलेंट पर होने के बाद भी आवाज करता है. हालांकि, कुछ लोगों के फोन पर ये मैसेज बिना किसी अलर्ट रिंग और वाइब्रेशन के आया है. संभव है ऐसा किसी बग की वजह से हुआ हो.

क्यों आ रहे आपको ये मैसेज?
अब तक आप समझ ही चुके होंगे कि ये एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम है. यानी सरकार इसका इस्तेमाल इमरजेंसी की स्थिति में लोगों तक किसी सूचना को पहुंचाने में करेगी. सरकार बाढ़, सुनामी, भूकंप और लैंडस्लाइड जैसी स्थिति में लोगों को चेतावनी भेजने के लिए इस सिस्टम का प्रयोग करेगी. ये नोटिफिकेशन रीजन के हिसाब से भेजा जा सकता है.

इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहा है. ये कोई पहला मौका नहीं है जब लोगों के फोन पर इस तरह का कोई अलर्ट मैसेज आया है. इससे पहले जुलाई में भी ये अलर्ट मैसेज भेजा गया था. कुछ दिनों पहले भी ये मैसेज कुछ यूजर्स के फोन पर आया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...