19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं वो लोग? जो अब भी दबाए बैठे हैं 84000 करोड़...

कौन हैं वो लोग? जो अब भी दबाए बैठे हैं 84000 करोड़ के 2000 के नोट

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी के पास जो 2000 रुपये के नोट थे, वो करीब-करीब बैंक तक पहुंच चुके हैं. अब किसी से भी पूछो, यही कहेगा कि मेरे पास जो 2000 के नोट थे उसे बदल लिए या फिर अपने बैंक खाते में जमा कर दिए. अब इक्का-दुक्का लोग ही 2000 के नोट बदलने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं. फिर कौन वो लोग जो अभी भी 84,000 करोड़ रुपये के 2000 के नोट दबाए बैठे हैं, या किसके पास अभी भी 24 फीसदी 2000 के नोट हैं?

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था. इसके बाद केंद्रीय बैंक ने देशभर के तमाम बैंकों में इन्हें जमा करने और बदलने की व्यवस्था भी की, जो लगातार जारी है. RBI ने वापस आए नोटों का डाटा पेश करते हुए बताया है कि सर्कुलेशन में मौजूजद 76 फीसदी 2,000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं. इनकी कुल वैल्यू 2.72 लाख करोड़ रुपये होती है.

अब तक 76% नोट बैंकों में वापस आए
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि 2000 रुपये के बड़े नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने का असर दिख रहा है और जिन लोगों के पास ये नोट मौजूद हैं, वे तेजी से इन्हें बैंकों में जमा करा रहे हैं. यही कारण है कि 19 मई से अब तक देश के तमाम बैंकों में कुल नोटों के 76 फीसदी वापस आ चुके हैं. गौरतलब है कि बीते 31 मार्च 2023 तक देश में कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 के नोट मौजूद थे. इनमें से 30 जून 2023 तक कुल 2.72 लाख करोड़ रुपये के नोटों की वापसी हो चुकी है.

मार्केट में बचे 84,000 करोड़ मूल्य के नोट
RBI ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि अब जबकि कुल नोटों के 76 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं, तो फिलहाल करीब 84,000 करोड़ मूल्य के 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में मौजूद बचे हैं. इस बीच आरबीआई की ओर से कहा गया है कि इन नोटों में से 87 फीसदी नोट बैंकों में डिपॉजिट के तौर पर वापस आए हैं, जबकि 13 फीसदी 2,000 रुपये के नोटों को बैंकों से बदलवाया गया है. बैंकों में ये नोट वापस आने की रफ्तार अगर इसी तरह तेज रही तो केंद्रीय बैंक द्वारा दी गई डेडलाइन से पहले ही सभी नोट वापस आ सकते हैं.

30 सितंबर तक जमा करा सकते हैं नोट
आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के ऐलान के साथ ही कहा था कि 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 तक लोग अपने पास मौजूद इन नोटों को नजदीकी बैंक में जाकर जमा करा सकते हैं और बदलवा सकते हैं. बैंकों के अलावा लोग आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में भी 2000 के नोटों को बदलने सुविधा दी है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी लोगों से अपील की थी कि निर्धारित तिथि तक अपने नोटों को बैंकों में जमा करा दें या बदलवा लें. केंद्रीय बैंक की अपील भी रंग लाती नजर आ रही है और इसका उदाहरण 76 फीसदी 2000 रुपये के नोटों का बैंकों के पास वापस आना है.

पहली नोटबंदी के बाद पेश हुए थे ये नोट
2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट नवंबर 2016 में तब पेश किए गए थे, जब सरकार ने चलन में मौजूद 5,00 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला सुनाया था. इसके बाद अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद 2,000 रुपये के बैंक नोट शुरू करने का उद्देश्य पूरा हो गया. आरबीआई ने कहा कि इसलिए, 2018-19 में 2,000 रुपये के बैंक नोटों की छपाई बंद कर दी गई.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...