20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकौन है रोहन जोशी? जिसने राजू श्रीवास्तव की मौत पर किया विवादित...

कौन है रोहन जोशी? जिसने राजू श्रीवास्तव की मौत पर किया विवादित कमेंट

Published on

कॉमेडी के शहंशाह गजोधर भैया ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जो नाम, रुतबा कमाया था, उसके सपने लाखों कॉमेडियंस देखते होंगे, पर राजू श्रीवास्तव एक ही थे और रहेंगे. 21 सितंबर को राजू ने अंतिम सांस ली. राजू तो चले गए पर फैंस और परिवार को जिंदगीभर का गम दे गए. सोशल मीडिया पर लोग कॉमेडियन को याद कर उदास हो रहे थे. तभी उनकी नजर पड़ती है एक विवादित कमेंट पर, जिसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

रोहन जोशी के कमेंट पर विवाद
ये विवादास्पद कमेंट है स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी का. उन्होंने राजू के निधन पर दुख जताने की बजाय बहुत ही असंवेदनशील बात लिख दी. यूट्यूबर अतुल खत्री ने राजू को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखा था. उस पोस्ट पर रोहन जोशी ने कमेंट किया और राजू के लिए उनके दिल में जो भी रोष था जाहिर किया. रोहन ने राजू श्रीवास्तव की मौत को कर्मा बताया और कमेंट के आखिर में ऐसी बात लिख दी जो राजू के हर फैन को चुभ रही है. रोहन ने लिखा कि चलो छुटकारा तो मिला. इस असंवेदनशील कमेंट पर रोहन की जबरदस्त आलोचना हुई. फिर रोहन ने कमेंट डिलीट करते हुए माफी मांगी.

रोहन जोशी ने कमेंट में क्या लिखा था?
रोहन जोशी ने लिखा था- हमने एक चीज नहीं खोई है. चाहे ये कर्मा था चाहे रोस्ट था या न्यूज में कोई कॉमेडी, राजू श्रीवास्तव ने स्टैंडअप की नई लहर शुरू होने के बाद नए कॉमिक्स के खिलाफ बोलने को कभी कोई मौका नहीं छोड़ा था. वे हर वक्त अपकमिंग आर्ट फॉर्म के खिलाफ न्यूज चैनल पर बोलते थे. इसे ऑफेंसिव कहते थे क्योंकि उन्हें ये स्टाइल समझ नहीं आता था. भले ही उन्होंने कुछ अच्छे जोक्स बोले होंगे लेकिन वे कॉमेडी की स्प्रिट के बारे में कुछ नहीं जानते थे. चलो छुटकारा तो मिला.

फिर लोगों की फटकार लगी तो रोहन ने माफी मांगते हुए लिखा- ”यही सोचकर डिलीट किया क्योंकि एक मिनट के गुस्से के बाद मैंने सोचा आज पर्सनल फीलिंग्स को सामने लाने का दिन नहीं है. सॉरी अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया और इस दृष्टिकोण के लिए शुक्रिया.” रोहन के कमेंट और सफाईनामे के बारे में जानने के बाद ये जान लेना भी जरूरी है कि आखिर रोहन जोशी कौन हैं.

कौन है रोहन जोशी?
रोहन जोशी कॉमेडियन, राइटर, एक्टर, यूट्यूबर, परफॉर्मर और टेलीविजन प्रेजेंटर हैं. वे AIB का हिस्सा थे. रोहन न्यू कॉमेडी शो On Air with AIB के को-क्रिएटर भी रहे. अब रोहन जोशी अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं और तन्मय भट्ट-निशांत तंवर संग रिएक्शन वीडियो बनाते हैं. रोहन जर्नलिस्ट रह चुके हैं. कई पब्लिकेशंस के साथ वे बतौर ह्यूमर कॉलमिस्ट जुडे़ थे. उन्होंने कई लाइव कॉमेडी शोज लिखे हैं. रोहन फिल्म बार बार देखो, चिंटू का बर्थडे, मेंटलहुड में काम कर चुके हैं. रोहन का आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट संग अफेयर होने की खबरें थीं. दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं.

Latest articles

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...