12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedथोक महंगाई फिर शून्य से नीचे, 2 दिन में केंद्र सरकार के...

थोक महंगाई फिर शून्य से नीचे, 2 दिन में केंद्र सरकार के लिए आईं ये 5 गुड न्यूज

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार के लिए दो दिन में 5 गुड न्यूज आई हैं. एक ओर जहां जुलाई में 7 फीसदी के पार निकल गई खुदरा महंगाई घटकर 6.8% पर आ गई, तो वहीं खुदरा महंगाई भी अगस्त महीने में लगातार पांचवें महीने शून्य के नीचे रही. सरकार की ओर से गुरुवार को WPI के आंकड़े जारी किए गए और ये -0.52 फीसदी रही, जो कि जुलाई में -1.36 फीसदी रही थी.

WPI अभी भी शून्य से नीचे
सबसे पहले बात कर लेते हैं थोक महंगाई के गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों की, तो अगस्त 2023 में ये भले ही जुलाई की तुलना में मामूली बढ़ी है, लेकिन फिर भी राहत भरी बात ये है कि थोक महंगाई दर लगातार पांचवें महीने शून्य के नीचे -0.52 फीसदी रही है. इससे पहले जुलाई में -1.36 फीसदी दर्ज की गई थी. खाद्य महंगाई दर में गिरावट के चलते महंगाई दर के आंकड़ों पर भी असर साफ दिख रहा है. अगस्त में खाने-पीने की वस्तुओं की थोक महंगाई दर 5.62 फीसदी पर आ गई, जो कि जुलाई में 7.75 फीसदी थी.

CPI में आई बड़ी गिरावट
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को इन दो दिनों में एक और बड़ी राहत तब मिली, जब सरकार ने अगस्त में खुदरा महंगाई (Retail Inflation In August) के आंकड़े पेश किए. अगस्त महीने में खुदरा महंगाई जुलाई 2023 की तुलना में घटी और 7.44 फीसदी से गिरकर 6.83 फीसदी पर आ गई है. हालांकि, अभी भी ये आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किए गए 6 फीसदी के दायरे से ऊपर बनी हुई है. शहरी क्षेत्रों में खुदरा महंगाई 6.59 फीसदी रही है, जो कि इससे पिछले महीने 7.20 फीसदी रही थी. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ये आंकड़ा 7.02 फीसदी दर्ज किया गया है, जो कि जुलाई में 7.63 फीसदी रहा था.

औद्योगिक उत्पादन में इजाफा
देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) इस साल जुलाई महीने में 5.7 प्रतिशत बढ़ा है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल इसी महीने में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी. आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई, 2023 में 4.6 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं खनन उत्पादन में 10.7 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

NSO की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई में औद्योगिक उत्पादन में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं. पिछले साल की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 2.2 प्रतिशत रही थी.

चीन से Solar Import घटा
मोदी सरकार के लिए तीसरी गुड न्यूज आयात के मोर्चे पर मिली है. पीटीआई के मुताबिक, भारत के 2023 की पहली छमाही में चीन से सौर मॉड्यूल के आयात में 76 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस सेक्टर में आई ये गिरावट सौर विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के उठाए गए कदमों की सफलता को दर्शाता है. वैश्विक ऊर्जा शोध संस्थान एम्बर की रिपोर्ट की मानें तो सालाना आधार पर चीन से भारत का सौर मॉड्यूल आयात 9.8 गीगावॉट से घटकर अब महज 2.3 गीगावॉट रह गया है.

Nifty-50 नए शिखर पर पहुंचा
चौथी गुड न्यूज बुधवार को शेयर बाजार से आई, जब मार्केट के प्रमुख इंडेक्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20,000 के लेवल को पार करते हुए नए मुकाम पर क्लोज हुआ. इससे पहले मंगलवार को कोराबार के दौरान निफ्टी 20,000 के पार निकला था, लेकिन अंत में इस स्तर से नीचे पहुंचकर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को इसने पहली बार लंबी छलांग लगाते हुए ये रिकॉर्ड बना दिया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...