9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरावण दहन के बाद घर क्यों लाते हैं जली हुई लकड़ी? जानें...

रावण दहन के बाद घर क्यों लाते हैं जली हुई लकड़ी? जानें दशहरे पर 5 उपाय

Published on

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है. इसे दशहरा भी कहते हैं. इस साल दशहरा बुधवार, 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके अपनी पत्नी सीता को उसके चंगुल से आजाद कराया था. तबसे हर साल विजय दशमी पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला दहन करने की परंपरा चली आ रही है. ज्योतिषविदों की मानें तो विजय दशमी के दिन वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ खास उपाय करने से बड़ा लाभ होता है. आइए इनके बारे में जानते हैं.

धन के स्थान पर जयंती- वास्तु के अनुसार, विजय दशमी के दिन तिजोरी या धन के स्थान पर जयंती रखना बहुत शुभ होता है. नवरात्र के दिनों में जौ से जो अंकुर निकल आते हैं, उन्हें ही जयंती कहा जाता है. नवरात्रि पारण के बाद एक लाल कपड़े में थोड़ी सी जयंती लेकर तिजोरी में रख लें.

रावण दहन की राख- दशहरे पर रावण दहन की राख या लकड़ी घर लाना भी बहुत उत्तम माना जाता है. रावण के पुतले का दहन होने के बाद उसकी छोटी सी लकड़ी या राख लाकर लाल कपड़े में बांधें और उसे मुख्य द्वार पर बांध दें. ऐसा कहते हैं कि ये उपाय करने से नकारात्मक शक्तियां घर से कोसों दूर रहती हैं. कुछ लोग इन्हें रावण की अस्थियां भी कहते हैं.

झाड़ू का दान- विजय दशमी के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने से आर्थिक तंगी दूर होती है. इस दिन झाड़ू का दान करने से कर्जों से मुक्ति मिलती है और घर में कभी धन की कमी महसूस नहीं होती है. लंबे समय से चली आ रही रुपयों की तंगी पर भी अंकुश लगता है.

लक्ष्मी सूक्त का पाठ- दशहरे के दिन श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना भी बहुत शुभ माना गया है. ये उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. घर की सुख-संपन्नता की दृष्टि से ये उपाय बहुत ही फलदायी माना जाता है.

चौमुखी दीपक- विजय दशमी या दशहरे के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर चौमुखी दीपक प्रज्वलित करना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर की सारी तंगी, सारी परेशानियां खत्म हो जाती है. ये उपाय कंगाल को भी आर्थिक मोर्चे पर प्रबल बना सकता है.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...