4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedभारत में क्यों बिक रहा है 'पाकिस्तानी रूहअफजा', दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन...

भारत में क्यों बिक रहा है ‘पाकिस्तानी रूहअफजा’, दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन से पूछा

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में एक आदेश में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमेजन इंडिया से पाकिस्तान निर्मित रूह अफजा को अपनी लिस्टिंग से हटाने के लिए कहा है, साथ ही यह भी पूछा कि ऐसा कैसे हुआ। उच्च न्यायालय ने कहा कि रूह अफजा के क्वालिटी स्ट्रैंडर्ड को फूड सेफ्टी एक्ट के नियमों का पालन करना होगा। मामले में अमेजन को चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया जब रूह अफजा की भारतीय निर्माता हमदर्द ग्रुप ने एक मामला दर्ज किया था जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान निर्मित रूह अफजा भारत में बेचा जा रहा है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया की एक याचिका में शिकायत की गई कि अलग-अलग ब्रांड अमेजन पर रूह अफजा को अवैध रूप से बेच रहे हैं।

PAK में निर्मित रूह अफजा भारत में
यह भी कहा गया कि कुछ विक्रेताओं ने कानूनी नोटिस दिए जाने के बाद ऐसा करना बंद कर दिया। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान में निर्मित रूह अफजा की बोतलें बेचने वाले एक विक्रेता को फिर देखा गया है। निर्माताओं में से एक जिसका उत्पाद अमेजन पर बेचा जा रहा था, वह था हमदर्द लैब (वक्फ) पाकिस्तान का था। अपनी याचिका में कंपनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...