3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में क्यों मचा कोहराम? निवेशकों के 8.91 लाख करोड़ हुए...

शेयर बाजार में क्यों मचा कोहराम? निवेशकों के 8.91 लाख करोड़ हुए स्वाहा, ये हैं गिरावट के बड़े कारण

Published on

नई दिल्ली:

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1.30 प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ बंद हुए हैं। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 930.88 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 70,506.31 पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 प्रतिशत गिरकर 21,150.15 अंक पर आ गया। शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और जल्द ही सेंसेक्स 475.88 अंक यानी 0.66 प्रतिशत तक उछलकर 71,913.07 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। लेकिन ऊंचे स्तर पर चौतरफा बिकवाली का जोर रहने से सेंसेक्स लुढ़कते हुए 70,302.60 के निचले स्तर तक गिर गया। कारोबार के अंत में यह 70,506.31 अंक पर बंद हुआ।

निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
शेयर बाजार के बुधवार को नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर जाने के बाद 931 अंकों का गोता लगाने से निवेशकों को 8.91 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 475.88 अंक की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 71,913.07 पर पहुंच गया था। लेकिन मुनाफावसूली होने से इसमें तगड़ी गिरावट आ गई। इस वजह से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 8,91,729.43 करोड़ रुपये घटकर 3,50,19,998.87 करोड़ रुपये रह गया।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स पर सूचीबद्ध कंपनियो में सबसे ज्यादा 4.21 प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में आई। इनके अलावा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील भी घाटे में रहीं। इस बीच सिर्फ एचडीएफसी बैंक ही बढ़त में रही। बाजार में चौतरफा गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ एचडीएफसी बैंक ही बढ़त में रही। बाकी सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।टाटा स्टील में सबसे अधिक 4.21 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी गिरावट आई।

क्यों आई गिरावट
शेयर बाजार में आज गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में आज गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली है। बाजार पिछले कई दिनों से नए रेकॉर्ड बना रहा था। ऐसे में बाजार में एक अच्छी मुनाफावसूली की उम्मीद की जा रही थी। वहीं कोविड के केस में फिर से उछाल आ गया है। देश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में छह सौ से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। बाजार में गिरावट की एक वजह इसे भी माना जा रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से पैसा निकालना भी गिरावट की एक अहम वजह है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...