4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकैमरा देखते ही क्यों हैरान-परेशान हुईं उर्फी? बोलीं- अरे यार, हो गया

कैमरा देखते ही क्यों हैरान-परेशान हुईं उर्फी? बोलीं- अरे यार, हो गया

Published on

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद जब भी स्पॉट होती हैं दर्शकों के बीच धमाल मचा जाती हैं. कैसे? अपना आउटफिट से. उर्फी जावेद कुछ न कुछ अतरंगी आउटफिट पहन पैपराजी के सामने आती हैं. उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जहां भी जाती हैं, उनके पीआर के लोग मीडिया को बताते हैं. तब पैपराजी उन्हें कवर करने के लिए वहां पहुंचता है. इस बार उर्फी जावेद एक डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं. इस बार उनके पीआर ने पैपराजी को टिप नहीं दी थी. पैपराजी अचानक वहां आ गया, जिन्हें देखकर उर्फी जावेद थोड़ा इरिटेट हो गईं.

वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, हुआ यूं कि उर्फी जावेद डॉक्टर के यहां अपनी स्किन ट्रीटमेंट के लिए गई थीं. जब वह क्लीनिक से बाहर आईं तो पैपराजी ने उन्हें आवाज लगाकर कवर करना चाहा, लेकिन उर्फी जावेद पैपराजी को देखकर थोड़ा सकपका गईं. बिना मेकअप के उर्फी जावेद वहां दिखीं. पिंक लूज ट्राउजर्स और क्रॉप टॉप में उर्फील जावेद स्पॉट हुईं. पैपराजी ने जैसे ही उर्फी जावेद को हेलो बोला, वह पहले तो मुस्कुराईं. इसके बाद अपना चेहरा छिपाने लगीं. हेलो, अरे यार, हो गया. पैपराजी ने पूछा कि उर्फी मैम आप भाग क्यों रहे हो?

इतने में उर्फी जावेद अपना चेहरा छिपाने लगीं और बोलीं कहां भाग रही हूं मैं. पैपराजी ने पूछा कि आपके चेहरे पर क्या हो गया तो इसपर उर्फी जावेद ने कहा कि कुछ नहीं हो रहा है. फेस ग्लो कर रहा है. पैपराजी ने कहा कि आज आपने टिपऑफ नहीं दिया. इसपर उर्फी जावेद ने कहा कि जहां-जहां जाऊं मैं आप लोगों को बताऊं कि मैं डॉक्टर के पास जा रही हूं.

पिछले दिनों उर्फी जावेद को मीडिया के सामने गुस्सा भी आ गया था. वह फोटोग्राफर्स पर बुरी तरह भड़की थीं. इवेंट में उर्फी ने साफ कहा कि कोई भी उनके कपड़ों पर कॉमेंट नहीं करेगा. कूल डाउन होने के बाद उर्फी ने बताया था कि किसी फोटोग्राफर ने उनके कपड़ों पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट किया था, इसलिए वह नाराज हो गई थीं. जबकि वह पैपराजी के साथ काफी प्यार से पेश आती हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...