11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedक्या 800 रुपये तक जाएगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर? जानिए किसने...

क्या 800 रुपये तक जाएगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर? जानिए किसने दिया टारगेट

Published on

नई दिल्‍ली ,

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 16 सितंबर को 114 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर लिस्‍ट हुए थे. हालांकि लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयरों में पिछले दो दिनों से जोरदार तेजी देखी जा रही है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर हर दिन अपर सर्किट लग रहा है. पिछले दो दिनों में ही इसने अपने निवेशकों को मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का इश्‍यू प्राइस 70 रुपये था, जबकि इसकी लिस्टिंग 150 रुपये प्रति शेयर पर हुई. यह इश्यू 68 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था. मंगलवार को इसके शेयर 10 फीसदी चढ़कर 181.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. जिन लोगों को ये शेयर मिले थे, तो उनके लिए बड़ा प्रॉफिट हुआ है. अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

किस प्राइस पर खरीदना चाहिए ये शेयर?
SMT की को फाउंडर और सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट वीएलए अंबाला कहना है कि मेरी सलाह है कि जो निवेशक जोखिम ले सकते हैं वो 165-175 रुपये के आसपास बजाज हाउसिंग फाइनेंस में एंट्री कर सकते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि अगर आपके पास पहले से ये शेयर है तो 130 रुपये तक गिरने के बाद भी आपको अपनी 50 फीसदी होल्डिंग बनाकर रखना चाहिए.

क्‍या 800 रुपये तक जाएगा भाव?
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर को लेकर अंबाला की सलाह है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों का टारगेट प्राइस 300 से 800 रुपये के बीच रह सकता है. वैसे तो ये टारगेट काफी महत्‍वाकांक्षी है लेकिन जिस तरह से हाउसिंग लोन की डिमांड और आबादी बढ़ती जा रही है. उस हिसाब से यह शेयर 800 रुपये का टारगेट टच कर सकता है.

इस शेयर पर अन्‍य ब्रोकर्स का क्‍या कह रहे हैं?
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के हेड-इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कंपनी को फंडामेंटल काफी अच्‍छे हैं. इसका बिजनेस ग्रोथ भी काफी अच्‍छा है और शेयर भी सही तरीके से परफॉर्म कर रहे हैं. ऐसे में इसमें शानदार ग्रोथ की संभावना है. हालांकि AUM Capital के रिसर्च हेड राजेश अग्रवाल का कहना है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों से बेहतर LIC Housing Finance के शेयरों में पैसा लगाना है क्योंकि इसका वैल्यूएशन अच्छा दिख रहा है.

पहले पैसा डबल, अब तूफानी तेजी
Bajaj Housing Finance Share सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. इसकी लिस्टिंग प्राइस बैंड की तुलना में 114.29 फीसदी प्रीमियम पर हुई थी और 70 रुपये प्राइस बैंड वाले इस स्टॉक ने 150 रुपये की वैल्यू पर मार्केट डेब्यू किया था. यही नहीं लिस्ट होने के बाद इसमें जबर्दस्त छलांग लगाई थी और ये पहले ही दिन 10 फीसदी तक उछल गया था. बजाज हाउसिंग के शेयर में ये तूफानी तेजी मंगलवार को भी जारी है और कंपनी का स्टॉक 8 फीसदी से ज्यादा उछलकर कारोबार कर रहा है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...