18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedबिजली बिल में पा सकेंगे बड़ी छूट, दिन और रात के लिए...

बिजली बिल में पा सकेंगे बड़ी छूट, दिन और रात के लिए अलग-अलग लगेगा चार्ज

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार देश में अब बिजली बिल तय करने के लिए नया नियम लागू करने जा रही है. सरकार ने मौजूदा बिजली टैरिफ के दो सिस्टम में बदलाव किया है. सरकार बिजली की दरें तय करने के लिए ‘दिन के समय’ (TOD) का नियम लागू करने वाली है. इस नियम के लागू होने के बाद उपभोक्ता दिन के समय के दौरान बिजली खपत का प्रबंधन कर अपने बिजली बिल में 20 फीसदी की बचत कर सकते हैं. TOD नियम के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की दरें अलग-अलग लागू होंगी.

दिन के समय कम होगा टैरिफ
नए नियम के तहत सौर घंटों (दिन के समय) के दौरान टैरिफ समान्य से 10-20 फीसदी कम होगा. वहीं, पीक ऑवर्स में टैरीफ 10-20 फीसदी अधिक होगा. केंद्रीय बिजली और ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का मानना है कि इस नए नियम से उपभोक्ताओं को हर हाल में फायदा होगा. TOD की व्यवस्था लागू होने से बिजली की पीक ऑर्वस में उपभोक्ता कपड़े धोने और खाना पकाने जैसे अधिक बिजली खपत वाले कामों को करने से परहेज कर सकेंगे.

कब से लागू किए जाएंगे नए टैरिफ?
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, TOD टैरिफ 10 किलोवाट और उससे अधिक की अधिकतम मांग वाले कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए एक अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी. इसके बाद एक अप्रैल 2025 से कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए TOD व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा. हालांकि, स्मार्ट मीटर वाले ग्राहकों के लिए ये व्यवस्था तभी लागू होगी, जब वो इस तरह के मीटर लगवाएंगे.

अलग-अलग समय के लिए शुल्क
दिन भर एक ही दर पर बिजली बिल देने की जगह उपभोक्ता दिन के अलग-अलग समय के हिसाब से अलग-अलग बिजली के लिए शुल्क देंगे. इस तरह वो अपनी बिजली की खपत को मैनेज कर आसानी से बिजली बिल बचा सकेंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार ने बिजली के स्मार्ट मीटरों के नियमों को भी सरल बना दिया है. इसमें कंज्यूमर्स की असुविधा और उत्पीड़न से बचने के लिए मैक्सिमम स्वीकृत लोड से ज्यादा उपभोक्ता की मांग में बढ़ोतरी लिए मौजूदा दंड का प्रावधान किया गया है.

उपभोक्ता उठा सकते हैं फायदा
केंद्रीय बिजली मंत्री आरे सिंह ने बताया कि TOD उपभोक्ताओं के साथ बिजली सिस्टम के लिए भी फायदे का सौदा है. इसमें पीक आवर्स, सोलर आवर्स और सामन्य घंटों के लिए अलग-अलग टैरिफ शामिल हैं. TOD टैरिफ के बारे में जागरुकता और प्रभावी इस्तेमाल से उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...