10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedकोर्ट जाएंगे... जाकर देखिए, हिंडनबर्ग रिसर्च की गौतम अडानी को खुली चुनौती

कोर्ट जाएंगे… जाकर देखिए, हिंडनबर्ग रिसर्च की गौतम अडानी को खुली चुनौती

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप और अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के बीच विवाद गहरा गया है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिकी कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन पर विचार कर रहा है। उसका कहना है कि उसकी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ (FPO) से पहले इस तरह की रिपोर्ट आना जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। वहीं हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम है। हिंडनबर्ग की बुधवार को जारी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग फ्रॉड में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

रिपोर्ट जारी होने के एक दिन बाद अडानी ग्रुप ने संक्षिप्त बयान जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उसके कुछ ही घंटे बाद ही हिंडनबर्ग ने ट्विटर पर लिखा कि अडानी ग्रुप ने रिपोर्ट में उठाए गए 88 सीधे सवालों में से किसी का भी जवाब नहीं दिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि अगर अडानी ग्रुप गंभीर है, तो उसे अमेरिका में भी मुकदमा दायर करना चाहिए जहां हम काम करते हैं। हमारे पास कानूनी प्रक्रिया के दौरान मांगे जाने वाले दस्तावेजों की एक लंबी सूची है।

बदनाम करने की कोशिश
अडानी ग्रुप के लीगल मामलों के प्रमुख जतिन जलुंधवाला ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने गलत इरादे से बिना कोई शोध और पूरी जानकारी के समूह के खिलाफ 24 जनवरी, 2023 को रिपोर्ट प्रकाशित की। इससे अडानी ग्रुप, हमारे शेयरधारकों और निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में रिपोर्ट के जरिए जो उतार-चढ़ाव आया, वह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट और उसकी निराधार बातें कुछ और नहीं बल्कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमतों को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार की गयी थीं।

जलुंधवाला ने कहा कि एक विदेशी फर्म ने जानबूझकर और बिना सोचे-विचारे निवेशक समुदाय और आम लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। उसने अडानी ग्रुप, उसके नेतृत्व की साख को बट्टा लगाने के साथ अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ की बिक्री को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हम उसकी इन हरकतों से काफी परेशान हैं। हम हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ अमेरिकी और भारतीय कानून के तहत निपटने और दंडात्मक कार्रवाई पर गौर कर रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई में दम नहीं
हिंडनबर्ग रिसर्च ने बुधवार को कहा था कि उसके दो साल के शोध के बाद यह पता चला कि अडानी ग्रुप दशकों से खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल रहा है। यह रिपोर्ट अडानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के एफपीओ के आवेदन खुलने से ठीक पहले आई है। कंपनी का एफपीओ शुक्रवार को खुल रहा है। इस बीच हिंडनबर्ग ने गुरुवार को कहा, ‘हमें अपनी रिपोर्ट जारी किए 36 घंटे हो गए हैं लेकिन अडानी ग्रुप ने एक भी मामले का जवाब नहीं दिया है।’ हिंडनबर्ग ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम है। उसे पूरा विश्वास है कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है, उसमें कोई दम नहीं होगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...