11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedजून में होगा पैकअप! इन कारणों से ऑफ एयर होने जा रहा...

जून में होगा पैकअप! इन कारणों से ऑफ एयर होने जा रहा है ‘द कपिल शर्मा शो’

Published on

टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ काफी पॉपुलर हैं। हर एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े स्टार्स शामिल होते हैं। मगर कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर हैं। जी हां, ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने जा रहा है। घबराइए मत, ये सिर्फ टेम्परेरी यानी अस्थाई रूप से बंद हो रहा है। बताया जा रहा है कि जून में इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट होगा। फिर कपिल शर्मा ब्रेक लेंगे और कुछ समय बाद फिर से ‘कपिल शर्मा शो’ वापस लौटेगा।

पिछले कई साल से ‘द कपिल शो’ फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की जर्नी दो अलग अलग चैनल पर देखी गई। हर बार कॉमेडियन Kapil Sharma इसे होस्ट करते हैं और अपनी टोली के साथ नई नई थीम पर इस कार्यक्रम को चलाते हैं। बीच बीच में वह सीजनल ब्रेक भी लेते हैं। अब एक बार फिर समय हो गया है कि जब टीम छुट्टी पर जा रही है।

क्यों हो रहा है कपिल शर्मा शो बंद
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अब रेस्ट लेना चाहते हैं। इसीलिए शो को अस्थाई रूप से बंद करने पर विचार चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि, “सीजनल ब्रेक हर बार शो की टीआरपी के लिहाज से सही बात हुआ है। इस जरिए मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी हेरफर कर पाते हैं। साथ ही, एक्टर्स को भी एक ब्रेक की जरूरत होती है ताकि तरोताजा होकर शो में लौटें। साथ ही लगातार शो के चलने से उबाऊ और नीरस होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। इसीलिए ब्रेक लेना एक सही प्रयोग होता है।”

जून में आएगा द कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड!
इस सीजन का आखिरी एपिसोड कब तक आएगा? इसका जवाब देते हुए शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ‘अभी तक ऐसी कोई डेट फाइनल नहीं हुई है। लेकिन तैयारी ये है कि मई के आखिर तक वह शूट को रैप करेंगे। फिर उम्मीद है कि जून तक सीजन खत्म हो जाए।’

‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने की एक वजह ये भी
‘द कपिल शर्मा शो’ के बंद होने की एक वजह ये भी है कि कपिल शर्मा के कई इंटरनेशनल टूर लाइन-अप हैं। उनका शेड्यूल काफी टाइट है। ऐसे में उन्हें भी एक ब्रेक की सख्त जरूरत है ताकि वह अपनी दूसरी कमिटमेंट्स को पूरा कर सकते। फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि The Kapil Sharma Show का नए सीजन कब तक आएगा।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...